Home इंदौर कृषि रथ से खितौला-खम्परिया के किसानों को दी गई नवीनतम तकनीकों की...

कृषि रथ से खितौला-खम्परिया के किसानों को दी गई नवीनतम तकनीकों की जानकारी.

13
0

जबलपुर,
किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत जिले की सिहोरा तहसील की ग्राम पंचायत खितौला-खम्परिया में कृषि रथ के माध्यम से किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों, शासकीय योजनाओं एवं विभागीय सुविधाओं की जानकारी प्रदान की गई। किसानों को कृषि, पशुपालन, फसल उत्पादन, उन्नत बीज, संतुलित उर्वरक उपयोग, प्राकृतिक खेती के बारे में भी विस्तार से बताया गया। कृषि रथ के भ्रमण के दौरान सरपंच श्री दिलीप विश्वकर्मा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जे एस राठौर, बीडीसी सदस्य सुरेश पटेल, कृषि विस्तार अधिकारी सुश्री साक्षी तिवारी, सुमित पाटकर एवं सुश्री अदिति सिंह तथा कृषक मित्र एवं पशुपालन विभाग के अधिकारी उपस्थिति थे। ग्राम पंचायत खितौला-खम्परिया के किसानों की उत्साहपूर्ण एवं सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। किसानों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्यायें, जिज्ञासा एवं अनुभव साझा किये । जिनका समाधान संबंधित अधिकारियों द्वारा तत्परता से किया गया तथा किसानों को वैज्ञानिक, टिकाऊ एवं लाभकारी कृषि पद्धतियाँ अपनाने हेतु प्रेरित किया।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here