कटनी – शासकीय महाविद्यालय बरही में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर प्राचार्य डॉ. आर. के. त्रिपाठी के मार्गदर्शन, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरविंद सिंह, प्रियंका तोमर एवं डॉ. रश्मि त्रिपाठी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत सलैया सिहोरा में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मेरा पहला वोट देश के लिए एवं मतदाता जागरुकता अभियान के अंतर्गत गांव में जागरुकता रैली का आयोजन किया गया।रैली में सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, मेरा पहला वोट, देश के लिए, अंकल आंटी मान जाओ, वोट डालने की कसम खाओ, बड़े बूढ़े हो या जवान, सभी करे अपना मतदान, जो बाटे दारू नोट, उनको कभी न देना वोट आदि नारों के उदघोष, नारा लेखन के माध्यम से ग्रामीण जनों को आगामी समस्त चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित एवं जागरूक किया गया।कार्यक्रम में डॉ. अरविंद सिंह ने बताया कि शिविर के दौरान स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत आयोजित हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य युवा, भावी एवं अन्य सभी मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के साथ लोकतंत्र में मतदान का महत्व बताना है। साथ ही आगामी चुनावों में मतदान दिवस को मतदान केंद्रों में जाकर अधिक से अधिक मतदान स्वयं करने तथा अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करना है साथ ही मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन करवाने और नाम हटवाने की प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक जानकारी दी एवं 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र नागरिक ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से फॉर्म 6 भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन कर सकते है, नाम या किसी अन्य जानकारी को बदलने या स्थान में परिवर्तन कराने के लिए जरूरी फॉर्म 7 एवं 8 के संबंध में आवश्यक जानकारी से अवगत कराया तथा बताया कि मतदाता सूची में संबंधित सभी कार्यों की अधिक से अधिक जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा जारी टोल फ्री नम्बर 1950, वोटर हेल्प लाइन ऐप या संबंधित बी. यल. ओ. से सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते हैं।कार्यक्रम में दीपक मिश्रा, पुष्पलता विश्वकर्मा, शंकर सिंह, गणेश प्रजापति तथा स्टाफ के अन्य सदस्य, स्वयंसेवक एवं ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच, सचिव एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
सलैया सिहोरा में किया गया मतदाता जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन मेरा पहला वोट देश के लिए अभियान अंतर्गत रैली एवं नारों के माध्यम से आगामी चुनावों में शत प्रतिशत मतदान के लिए किया गया जागरूक
1
/
42
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
बहोरीबंद मे हर्ष उल्लास के साथ निकाला गया था दशहरा चल समारोह
जगह जगह हुआ हवन एवं भंडारे कार्यक्रम
तिगवा में विशाल दंगल का आयोजन 1225 कलसो की निकाली विशाल शोभा यात्रा
1
/
42











