Home इंदौर महाशिवरात्रि पर कानून व्‍यवस्‍था बनाये रखने कार्यपालिक मजिस्‍ट्रेट तैनात

महाशिवरात्रि पर कानून व्‍यवस्‍था बनाये रखने कार्यपालिक मजिस्‍ट्रेट तैनात

7
0

जबलपुर, महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए जिले के प्रमुख मंदिरों एवं धार्मिक स्‍थलों पर शांति, सुरक्षा एवं कानून व्‍यवस्‍था बनाये रखने जिला प्रशासन द्वारा कार्यपालिक मजिस्‍ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है। इस बारे में जारी आदेश के अनुसार भर्तीपुर गुरंदी स्थित शिव पार्वती मंदिर में एसडीएम रांझी श्रीमती मोनिका बाघमारे, पाटबाबा मंदिर में तहसीलदार रांझी सुश्री जानकी उइके, कैलाशधाम मटामर में एसडीएम जबलपुर अभिषेक सिंह ठाकुर, शिव मंदिर कचनार सिटी में एसडीएम
अधारताल पंकज मिश्रा, गुप्‍तेश्‍वर महादेव मंदिर में एसडीएम गोरखपुर अनुराग सिंह, ग्‍वारीघाट में प्रभारी तहसीलदार गोरखपुर भरत कुमार सोनी, भेड़ाघाट में अतिरिक्‍त तहसीलदार गोरखपुर आदित्‍य जंघेला तथा तिलवाराघाट में नायब तहसीलदार गोरखपुर प्रजीत बंसोड़ को शांति, सुरक्षा एवं कानून
व्‍यवस्‍था बनाये रखने तैनात किया गया है।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here