Home Uncategorized हौसले,मेहनत और स्ट्रीट वेंडर योजना ने बदली मीनाक्षी की ज़िंदगी...

हौसले,मेहनत और स्ट्रीट वेंडर योजना ने बदली मीनाक्षी की ज़िंदगी योजना की मदद से हर माह 60 से 65 हजार रुपए की आय कर रहे अर्जित

6
0

कटनी ।बरही रोड क्षेत्र की निवासी मीनाक्षी सिंह ने प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर योजना आत्मनिर्भर बनने की दिशा में  प्रेरणादायक कदम उठाया है। योजना का लाभ लेकर मीनाक्षी अब हर माह 60 से 65 हजार रुपए की आय अर्जित कर रही हैं।

          उन्होंने प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर योजना के अंतर्गत सबसे पहले 10 हजार रुपए का ऋण प्राप्त कर केक बनाने का छोटा सा काम शुरू किया। मेहनत और लगन से उनका व्यवसाय अच्छा चल पड़ा और उन्होंने यह ऋण समय पर चुका दिया।

          कोरोना काल में परिस्थितियाँ कठिन हो गईं और उन्हें केक का काम बंद करना पड़ा। लेकिन मीनाक्षी ने हार नहीं मानी। इसके बाद उन्होंने 20 हजार रुपए के ऋण के लिए आवेदन किया, जो उन्हें आसानी से मिल गया। इस राशि से उन्होंने टिफिन सेवा प्रारंभ की।  उनकी मेहनत और निरंतर प्रयासों से यह कार्य भी सफल रहा और उन्होंने 20 हजार रुपए का ऋण भी समय पर चुका दिया।

          लगातार सफल भुगतान के कारण मीनाक्षी 50 हजार रुपए की ऋण के लिए पात्र बनीं। इस राशि से उन्होंने इडली और अप्पे के ठेले का व्यवसाय शुरू किया। वर्तमान में वे बरही रोड पर प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक अप्पे का ठेला लगाती हैं। इस कार्य में उनके पति श्री लक्ष्मण सिंह भी पूरा सहयोग करते हैं।

          पति-पत्नी की संयुक्त मेहनत और ईमानदारी का परिणाम यह है कि आज वे प्रतिमाह लगभग 60 हजार रुपए से 65 हजार रुपए तक की आय अर्जित कर रहे हैं। मीनाक्षी सिंह ने 50 हजार रुपए का ऋण भी समय पर चुका दिया है और अब दोनों सम्मानजनक व सुखद जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

          अपनी इस सफलता के लिए मीनाक्षी सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस महती योजना ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here