कटनी– जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर आशीष तिवारी ने मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए गांधी गंज लाल बिल्डिंग कोतवाली थाना निवासी 20 वर्षीय राज उर्फ प्यारे चौरसिया को 4 माह के अवधि के लिए जिले के राजस्व सीमाओं से बाहर जाने का आदेश पारित किया है। कलेक्टर श्री तिवारी ने राज उर्फ प्यारे चौरसिया के विरूद्ध वर्ष 2021 से वर्ष 2025 तक 9 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होने और पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर कार्यवाही की है। प्यारे चौरसिया के विरूद्ध आम जन के साथ गाली गलौच करने मारपीट कर चोट पहुचाने जान से मारने की धमकी देने आम नागरिकों से शराब पीने के लिए अवैध रूप से पैसों की मांग करने, अवैध शस्त्र अपने कब्जे में रखकर घूमने एवं अवैध शराब के विक्रय करने की जैसे अपराध पंजीबद्ध है। इसके अलावा प्यारे चौरसिया वर्ष 2021 से लगातार अपने साथियों के साथ आपराधिक गतिविधयों में लिप्त रहकर कुख्यात गुंडो का गिरोह बनाकर आतंक बनाए रखता है जिससे आम जनता राहगीर व्यापारिक मजदूर एवं क्षेत्रवासी काफी भयभीत रहते है। इस कृत्य को देखते हुए कलेक्टर ने संबंधित राज उर्फ प्यारे चौरसिया को 4 माह की राज की अवधि के लिए कटनी जिले की राजस्व सीमाओं तथा समीपवर्ती जबलपुर, मैहर, दमोह, पन्ना एवं उमरिया की राजस्व सीमाओं से 4 माह की अवधि के लिए बाहर जाने का आदेश दिया है। जारी आदेश में कहा गया हे कि प्यारे चौरसिया के विरूद्ध यदि कोई प्रकरण कटनी जिले के किसे न्यायालय में चल रहा है वह नियत पेशी पर न्यायालय में उपस्थित हो सकेगा लेकिन इसके पहले उसे थाना में सूचना देना होगा।
कलेक्टर ने आदतन अपराधी राज उर्फ प्यारे चौरसिया को जिले की सीमाओं से किया निष्कासित
1
/
42
हनुमान प्रकटोत्सव पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा भक्तों ने लगाये जय श्री राम के जयकारे
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बहोरीबंद इकाई द्वारा किया गया सम्मान समारोह
निकाली गई 1151 कलशो की भाव प्रकट करते हुए विशाल शोभायात्रा
मरही माता मंदिर में लगी भक्तों की अपार भीड़
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
1
/
42












