Home इंदौर कार्यो में रूचि नहीं लेने पर बहोरीबंद के 3 पटवारियों को कारण...

कार्यो में रूचि नहीं लेने पर बहोरीबंद के 3 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

14
0

कटनी  राजस्‍व प्रकरणों, सीमांकन, नामंतरण, बटवारा और फार्मर आईडी बनाने के कार्यों में रूचि नहीं लेने वाले 3 पटवारियों को बहोरीबंद के अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व राकेश चौरसिया ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। तीनों पटवारियों से समक्ष में उपस्थित हो कर दो दिनों के भीतर प्रतिवेदन सहित प्रस्तुत होने के निर्देश दिए है। एसडीएम बहोरीबंद श्री चौरसिया द्वारा स्‍लीमनाबाद तहसील के हल्‍का पटवारी मढ़ाना इमलिया के पटवारी योगेन्‍द्र बागरी को जारी कारण बताओ नोटिस में राजस्‍व प्रकरणों, सीमांकन, नामांतरण, बटवारा और फार्मर आईडी बनाने के मामले में कम प्रगति और रूचि नहीं लेने और घोर लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं स्‍लीमनाबाद तहसील के ही हल्‍का पटवारी धरवारा महेन्‍द्र मिश्रा को फार्मर आईडी बनानें और सी.एम. हेल्‍पलाइन के निराकरण में रूचि नहीं लेने पर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इसी प्रकार हल्‍का पटवारी मटवारा खुड़ावल अनंत गुप्‍ता द्वारा भी फार्मर आईडी बनाने की लक्ष्य के अनुरूप शून्य प्रगति पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here