Home इंदौर कलेक्टर श्री सिंह ने एलपीजी की आपूर्ति एवं विपणन व्यवस्था के संबंध...

कलेक्टर श्री सिंह ने एलपीजी की आपूर्ति एवं विपणन व्यवस्था के संबंध में की बैठक जिले में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है- कलेक्टर श्री सिंह एलपीजी की बचत करने के साथ ईधन के वैकल्पिक उपायों को अपनायें- कलेक्टर श्री सिंह

16
0

जबलपुर,
कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने आज दो सत्रों में एलपीजी की आपूर्ति एवं विपणन व्यवस्था के संबंध में बैठक की। उन्होंने प्रथम सत्र में चिकित्सा, शिक्षा, रेलवे व रक्षा संस्थान आदि के प्रतिनिधियों से उनके घरेलू गैस सिलेंडर की आवश्यकता के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान तेल विपणन कंपनियों के प्रतिनिधियों से पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू गैस की उपलब्धता की जानकारी भी ली गई। जिसमें इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, हिन्‍दुस्‍तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड व भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन
लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने पर्याप्त स्टॉक एवं आपूर्ति की जानकारी दी गई। कलेक्टर श्री सिंह ने एलपीजी गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की समीक्षा कर घरेलू गैस उपभोक्ताओं के हितों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिये। इस दौरान बताया गया कि जिले में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। एलपीजी की आपूर्ति मुख्य रूप से घरेलू उपयोग के लिए ही सुरक्षित रखी जाएगी। नई व्यवस्था के तहत घरेलू गैस सिलेंडर की रिफिल बुकिंग अब पिछली डिलीवरी के 25 दिन बीत जाने के बाद ही स्वीकार की जाएगी। इस कदम का मुख्य उद्देश्य जिले में गैस की कालाबाजारी और अनावश्यक अफरा-तफरी को रोकना है ताकि प्रत्येक परिवार को सुचारू रूप से गैस सिलेंडर मिल सके। दूसरे सत्र में वाणिज्यिक उपभोक्ताओं व गैस ऐजेंसी संचालको की बैठक कर कहा कि पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। लेकिन वर्तमान नई व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुये जिले में अनिवार्य सेवाओं को छोड़कर अन्य किसी भी व्यावसायिक इकाई जैसे होटल, मॉल या औद्योगिक क्षेत्रों को कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति फिलहाल नहीं की जाएगी। कलेक्‍टर श्री सिंह ने ऑयल कंपनी
व गैस एजेंसी के प्रतिनिधियों से कहा कि वे गैस की बचत करने के तरीको के बारे में प्रचार-प्रसार करें और वैकल्पिक उपायों के बारे में भी जानकारी दें। बैठक में गैस ऐजेंसी संचालकों को भी नई व्यवस्था के संबंध में अवगत कराया गया। साथ ही खाद्य विभाग,ऑयल कंपनी के अधिकारी, एलपीजी वितरकों से
कहा गया कि जिले में एलपीजी की आपूर्ति एवं विपणन केवल घरेलू उपभोक्ताओं को किया जाये। कलेक्टर श्री सिंह ने बड़े वाणिज्यिक उपभोक्ताओं से उनके पास उपलब्ध स्टॉक का विवेकपूर्ण उपयोग करने एवं उनकी ईंधन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिये वैकल्पिक ईंधन स्रोतों का उपयोग करने के लिये कहा।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here