जबलपुर,
कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय की मौजूदगी में आज शुक्रवार को आयोजित की गई राजस्व, पुलिस, खाद्य एवं ऑयल मार्केटिंग कम्पनियों के अधिकारियों तथा गैस वितरक एजेंसियों के संचालकों की संयुक्त बैठक में घरेलू रसोई गैस की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं व्यावसायिक उपयोग को रोकने सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई इस बैठक में बताया गया कि जिले में रसोई गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं को घबराने या अतिरिक्त सिलेंडर जमा करने की आवश्यकता
नहीं है। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने बैठक में मौजूद राजस्व, पुलिस एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों को घरेलू रसोई गैस के व्यावसायिक इस्तेमाल तथा इनकी जमाखोरी एवं कालाबाजारी रोकने होटल, रेस्टोरेंट और रसोई गैस एजेंसियों का आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि अनियमितताएं या नियमों का उल्लंघन पाये जाने पर दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाये। कलेक्टर ने अधिकारियों को अनाधिकृत स्थानों पर रसोई गैस सिलेंडर का स्टॉक पाये जाने पर
तत्काल जप्त करने तथा एफआर्इआर दर्ज कराने के निर्देश भी दिये हैं। श्री सिंह ने बैठक के माध्यम से नागरिकों से भी अपील की कि वे जरूरत होने पर ही रसोई गैस रिफिल की बुकिंग करें। जिले में रसोई गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उपभोक्ताओं को तय समय पर रसोई गैस कीआपूर्ति किये जाने के निर्देश सभी वितरण एजेंसियों को दिये गये हैं।
कलेक्टर-एसपी ने ली अधिकारियों की बैठक घरेलू रसोई गैस की कालाबाजारी रोकने सख्त कार्यवाही के दिये निर्देश
1
/
42
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
1
/
42











