जबलपुर,
कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने आज दो सत्रों में एलपीजी की आपूर्ति एवं विपणन व्यवस्था के संबंध में बैठक की। उन्होंने प्रथम सत्र में चिकित्सा, शिक्षा, रेलवे व रक्षा संस्थान आदि के प्रतिनिधियों से उनके घरेलू गैस सिलेंडर की आवश्यकता के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान तेल विपणन कंपनियों के प्रतिनिधियों से पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू गैस की उपलब्धता की जानकारी भी ली गई। जिसमें इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड व भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन
लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने पर्याप्त स्टॉक एवं आपूर्ति की जानकारी दी गई। कलेक्टर श्री सिंह ने एलपीजी गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की समीक्षा कर घरेलू गैस उपभोक्ताओं के हितों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिये। इस दौरान बताया गया कि जिले में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। एलपीजी की आपूर्ति मुख्य रूप से घरेलू उपयोग के लिए ही सुरक्षित रखी जाएगी। नई व्यवस्था के तहत घरेलू गैस सिलेंडर की रिफिल बुकिंग अब पिछली डिलीवरी के 25 दिन बीत जाने के बाद ही स्वीकार की जाएगी। इस कदम का मुख्य उद्देश्य जिले में गैस की कालाबाजारी और अनावश्यक अफरा-तफरी को रोकना है ताकि प्रत्येक परिवार को सुचारू रूप से गैस सिलेंडर मिल सके। दूसरे सत्र में वाणिज्यिक उपभोक्ताओं व गैस ऐजेंसी संचालको की बैठक कर कहा कि पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। लेकिन वर्तमान नई व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुये जिले में अनिवार्य सेवाओं को छोड़कर अन्य किसी भी व्यावसायिक इकाई जैसे होटल, मॉल या औद्योगिक क्षेत्रों को कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति फिलहाल नहीं की जाएगी। कलेक्टर श्री सिंह ने ऑयल कंपनी
व गैस एजेंसी के प्रतिनिधियों से कहा कि वे गैस की बचत करने के तरीको के बारे में प्रचार-प्रसार करें और वैकल्पिक उपायों के बारे में भी जानकारी दें। बैठक में गैस ऐजेंसी संचालकों को भी नई व्यवस्था के संबंध में अवगत कराया गया। साथ ही खाद्य विभाग,ऑयल कंपनी के अधिकारी, एलपीजी वितरकों से
कहा गया कि जिले में एलपीजी की आपूर्ति एवं विपणन केवल घरेलू उपभोक्ताओं को किया जाये। कलेक्टर श्री सिंह ने बड़े वाणिज्यिक उपभोक्ताओं से उनके पास उपलब्ध स्टॉक का विवेकपूर्ण उपयोग करने एवं उनकी ईंधन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिये वैकल्पिक ईंधन स्रोतों का उपयोग करने के लिये कहा।
कलेक्टर श्री सिंह ने एलपीजी की आपूर्ति एवं विपणन व्यवस्था के संबंध में की बैठक जिले में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है- कलेक्टर श्री सिंह एलपीजी की बचत करने के साथ ईधन के वैकल्पिक उपायों को अपनायें- कलेक्टर श्री सिंह
1
/
42
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
1
/
42











