जबलपुर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग-46 केइटारसी-बैतूल सेक्शन में 22 किमी लंबे टाइगर कॉरिडोर को फोर लेन बनाने के लिए 758 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान करने पर आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस टाइगर कॉरिडोर को फोरलेन बनाने के लिए मंजूरी प्रदान के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी का भी अभिनंदन कर आभार जताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा इस सेक्शन में फोर लेन
निर्माण के लिए मंजूरी देने से अब यहां विकास की नई बयार बहेगी। केन्द्र सरकार का यह निर्णय इसपूरे क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदल देगा। फोर लेन से यात्री वाहनों और मालवाहकों की तेज आवाजाही के साथ-साथ अब यहां नागरिक सेवाओं, सुविधाओं की सुलभ पहुंच सहित क्षेत्रीय विकास भी चार गुना स्पीड से आगे बढ़ेगा। फोर लेन की मंजूरी वाला यह पूरा क्षेत्र खेती-किसानी का एक बड़ा केंद्र है। यहां कोयला, तांबा, ग्रेफाइट और सीसा-जस्ता जैसे प्राकृतिक खनिज संसाधन भी भरपूर मात्रा में मौजूद हैं।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री गडकरी ने सोशल मीडिया बताया कि इस सेक्शनको फोर लेन बनाने से पूरे क्षेत्र में माल ढुलाई में लगने वाला समय कम होगा और सुरक्षा भी बढ़ेगी। साथ ही किसानों के लिए बाज़ारों और मंडियों तक पहुंच भी आसान हो जाएगी। इस परियोजना में जानवरों के सुरक्षित रूप से सड़क पार करने के लिए 11 विशेष अंडरपास और ओवरपास बनाए जाएंगे, जिससे आस-पास के वन्य जीव इलाकों में सड़क दुर्घटनाओं में बेहद कमी आएगी। बाकी बचे 22 किमी के इस हिस्से को अपग्रेड करने के साथ ही, पूरा ग्वालियर-बैतूल कॉरिडोर एक फोर लेन वाला हाई-वे बन
जाएगा। इससे यात्रा का समय कम होगा, पहाड़ी इलाकों में सड़क सुरक्षा बेहतर होगी और माधव नेशनलपार्क, रातापानी और सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व में इको-टूरिज़्म को भी बढ़ावा मिलेगा। यह नेशनल हाई-वे बैतूल से आगे नागपुर को सीधे कनेक्ट करते हुए नार्थ को साऊथ से जोड़ने में भी सहायक है। इस सेक्शन में फोर लेन बनने से नार्थ की साऊथ स्टेट्स से रोड़ कनेक्टिविटी और भी सुगम, सरल और सुविधाजनक हो
जाएगी।
फोर लेन बनने से बदलेगी इटारसी-बैतूल क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव इटारसी-बैतूल सेक्शन में 22 किमी लंबा टाइगर कॉरिडोर बनेगा फोर लेन केन्द्र सरकार ने फोर लेन निर्माण के लिए मंजूर किए 758 करोड़ रुपए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी का जताया आभार
1
/
42
हनुमान प्रकटोत्सव पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा भक्तों ने लगाये जय श्री राम के जयकारे
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बहोरीबंद इकाई द्वारा किया गया सम्मान समारोह
निकाली गई 1151 कलशो की भाव प्रकट करते हुए विशाल शोभायात्रा
मरही माता मंदिर में लगी भक्तों की अपार भीड़
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
1
/
42









