Home इंदौर स्कूल खुलने के साथ ही एचपीवी टीकाकरण अभियान में आई गति

स्कूल खुलने के साथ ही एचपीवी टीकाकरण अभियान में आई गति

20
0

जबलपुर,
चौदह वर्ष की आयु की किशोरियों को सर्वाइकल कैन्सर जैसी जानलेवा बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए एचपीव्ही वैक्सीनेशन अभियान में नया शिक्षण सत्र शुरू होने के साथ ही गति दिखाई देने लगी है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार अब स्कूलों में भी टीकाकरण दल पहुंच रहे हैं और लक्षित आयु वर्ग की छात्राओं को एचपीवी का टीका लगाया जा रहा है। जिले में एचपीवी वेक्सिनेशन अभियान 28 फरवरी से प्रारंभ हुआ था और 31 मई तक चलाये जा रहे इस  अभियान के प्रथम चरण के अन्तर्गत उन बालिकाओं को एचपीवी का टीका लगाया जा रहा है जो 14 वर्ष आयु पूर्ण कर चुकी हैं, लेकिन 15 वर्ष की आयु कम्पलीट न हुई हो।महिलाओं में होने वाला सर्वाइवल कैन्सर दूसरा प्रमुख कैंसर है एचपीव्ही वैक्सीन की डोज लगवाने से बचाव एवं सुरक्षा मिलती है यह वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित एवं प्रभावी और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित है। जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने सभी अभिभावकों से 14 की आयु पूर्ण कर चुकी अपनी बच्चियों को
एचपीवी का टीका लगवाकर उनका भविष्य सुरक्षित करने की अपील की है। सीएमएचओ डॉ नवीन कोठारी ने बताया कि सर्वाइकल कैन्सर से वचाव की दिशा में एचपीवी टीकाकरण अभियान बडा कदम है। इस टीके की एक डोज का बाजार मूल्य 4 हजार 500 रुपये से अधिक है। भारत शासन ने महिलाओं के सुरक्षित भविष्य को देखते हुए इसे पूर्णतः निःशुल्क किया है। सीएमएचओ ने बताया कि एचपीवी का टीका लगाने टीकाकरण स्थलों की संख्या और बढ़ाई गयी है,
जिससे कि बच्चियों को उनके निकट ही टीका लगवाने की सुविधा मिल सके। पहले सिर्फ शासकीय अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में एचपीवी का टीका लगाया जा रहा था। अब नये शैक्षणिक सत्र की शुरुआत को देखते हुए प्रत्येक शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में भी बच्चियों को एचपीवी का टीका लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वार्षिक परीक्षाओं की वजह से अभियान की गति अपेक्षाकृत धीमी रही। लेकिन, अब जबकि नया शैक्षणिक सत्र का प्रारंभ हो गया है और स्कूल खुल चुके हैं, जागरूकता गतिविधियों के फलस्वरूप टीकाकरण में तेजी आई है। अभिभावक भी जागरूक हुए हैं और स्वयं एचपीवी का टीका लगवाने अपनी बच्चियों को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुँच रहे हैं।


Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here