Home इंदौर जबलपुर के महाकौशल हाट बाजार में स्मार्ट फिश पार्लर का शुभारंभ

जबलपुर के महाकौशल हाट बाजार में स्मार्ट फिश पार्लर का शुभारंभ

7
0

जबलपुर,
शहर के कांचघर स्थित महाकौशल संभागीय हाट बाजार में एक नई और आधुनिक सुविधा का विस्तार हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गोंटिया ने रिबन काटकर स्मार्ट फिश पार्लर का औपचारिक उद्घाटन किया। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में शुरू हुई इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को एक ही स्थान पर उच्च गुणवत्ता वाली और स्वच्छ मछलियाँ उपलब्ध कराना है। इस फिश पार्लर की सबसे बड़ी विशेषता इसका संचालन प्रबंधन है, जिसे विकासखंड कुण्डेश्वरधाम की स्व- सहायता समूह की महिलाओं को सौंपा गया है। यह कदम न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा। पार्लर की कार्यप्रणाली में स्वच्छता और हाइजीन को सर्वोपरि रखा गया है। ग्राहकों को यहाँ ताज़ी और शुद्ध मछलियाँ अत्यंत किफायती व उचित दरों पर प्राप्त होंगी। यह सुनिश्चित किया गया है कि पार्लर में आने वाले उपभोक्ताओं को गुणवत्ता के मामले में पूर्ण भरोसा मिले। आने वाले समय में इस केंद्र को और अधिक विस्तारित करने की योजना है, जिसके तहत मछली से निर्मित विभिन्न सह-उत्पादों और अन्य विशिष्ट सेवाओं को भी यहाँ जोड़ा जाएगा। फिश पार्लर के उद्घाटन के इस अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला परियोजना प्रबंधक श्रीमती अंजुला झा और मत्स्य विभाग के सहायक संचालक राजा राज तिलक धुर्वे प्रमुख थे। इसके साथ ही जिला एवं विकासखंड कुण्डेश्वरधाम की पूरी टीम भी कार्यक्रम में शामिल हुई।


Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here