जबलपुर,
चौदह वर्ष की आयु की किशोरियों को सर्वाइकल कैन्सर जैसी जानलेवा बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए एचपीव्ही वैक्सीनेशन अभियान में नया शिक्षण सत्र शुरू होने के साथ ही गति दिखाई देने लगी है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार अब स्कूलों में भी टीकाकरण दल पहुंच रहे हैं और लक्षित आयु वर्ग की छात्राओं को एचपीवी का टीका लगाया जा रहा है। जिले में एचपीवी वेक्सिनेशन अभियान 28 फरवरी से प्रारंभ हुआ था और 31 मई तक चलाये जा रहे इस अभियान के प्रथम चरण के अन्तर्गत उन बालिकाओं को एचपीवी का टीका लगाया जा रहा है जो 14 वर्ष आयु पूर्ण कर चुकी हैं, लेकिन 15 वर्ष की आयु कम्पलीट न हुई हो।महिलाओं में होने वाला सर्वाइवल कैन्सर दूसरा प्रमुख कैंसर है एचपीव्ही वैक्सीन की डोज लगवाने से बचाव एवं सुरक्षा मिलती है यह वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित एवं प्रभावी और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित है। जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने सभी अभिभावकों से 14 की आयु पूर्ण कर चुकी अपनी बच्चियों को
एचपीवी का टीका लगवाकर उनका भविष्य सुरक्षित करने की अपील की है। सीएमएचओ डॉ नवीन कोठारी ने बताया कि सर्वाइकल कैन्सर से वचाव की दिशा में एचपीवी टीकाकरण अभियान बडा कदम है। इस टीके की एक डोज का बाजार मूल्य 4 हजार 500 रुपये से अधिक है। भारत शासन ने महिलाओं के सुरक्षित भविष्य को देखते हुए इसे पूर्णतः निःशुल्क किया है। सीएमएचओ ने बताया कि एचपीवी का टीका लगाने टीकाकरण स्थलों की संख्या और बढ़ाई गयी है,
जिससे कि बच्चियों को उनके निकट ही टीका लगवाने की सुविधा मिल सके। पहले सिर्फ शासकीय अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में एचपीवी का टीका लगाया जा रहा था। अब नये शैक्षणिक सत्र की शुरुआत को देखते हुए प्रत्येक शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में भी बच्चियों को एचपीवी का टीका लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वार्षिक परीक्षाओं की वजह से अभियान की गति अपेक्षाकृत धीमी रही। लेकिन, अब जबकि नया शैक्षणिक सत्र का प्रारंभ हो गया है और स्कूल खुल चुके हैं, जागरूकता गतिविधियों के फलस्वरूप टीकाकरण में तेजी आई है। अभिभावक भी जागरूक हुए हैं और स्वयं एचपीवी का टीका लगवाने अपनी बच्चियों को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुँच रहे हैं।
स्कूल खुलने के साथ ही एचपीवी टीकाकरण अभियान में आई गति
1
/
42
हनुमान प्रकटोत्सव पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा भक्तों ने लगाये जय श्री राम के जयकारे
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बहोरीबंद इकाई द्वारा किया गया सम्मान समारोह
निकाली गई 1151 कलशो की भाव प्रकट करते हुए विशाल शोभायात्रा
मरही माता मंदिर में लगी भक्तों की अपार भीड़
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
1
/
42







