जबलपुर,
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को जबलपुर जिले की बरगी विधानसभा क्षेत्र के शहपुरा
नगर में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन में
देवी अहिल्या एयरपोर्ट, इंदौर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहभागिता की। इस अवसर पर शहपुरा
में कुल 200 जोड़ों का सामुहिक विवाह-निकाह संपन्न हुआ। इसमें 198 जोड़ों का हिन्दू रीति-रिवाजों से
तथा 2 जोड़ों का कबूलियत निकाह पूर्ण कराया गया। कार्यक्रम में बरगी विधायक एवं इस सम्मेलन के
संयोजक श्री नीरज सिंह ठाकुर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में नवविवाहित जोड़ों के
परिजन भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी नवदम्पत्तियों को मंगलकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज हमारी
200 बेटियों का घर बस गया। यह सिर्फ़ एक वैवाहिक सम्मेलन नहीं, समाज में खुशियों और विश्वास का
एक नया अध्याय है। उन्होंने कहा कि इस तरह के सामूहिक विवाह समाज में समानता, सहयोग और
सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। इन सम्मेलनों से आर्थिक रूप से कमजोर, असमर्थ एवं
जरूरतमंद परिवारों को बड़ा सहारा मिलता है। हम बेटियों के मान-सम्मान, आजीविका और इनके
सशक्तिकरण के लिए कोई भी कमी नहीं रखेंगे। मुख्यमंत्री ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारी
सरकार का सौभाग्य है कि हमने बेटियों के पक्ष से मेजबान के रूप में बारातियों की मेहमाननवाजी कर
इस पुण्य कार्य में सहभागिता की है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारी बेटियों का जीवन हर तरह से
खुशहाल और सुरक्षित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सामूहिक विवाह-निकाह सम्मेलन के सफल आयोजन-
संचालन के लिए सभी जनप्रतिनिधियों एवं जोड़ों के अभिभावकों, परिजनों को भी बधाई दी।
सामूहिक विवाह सम्मेलन से आर्थिक रूप से कमजोर, असमर्थ एवं जरूरतमंद परिवारों को मिलता है बड़ा सहारा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने जबलपुर जिले के शहपुरा में हुए सामूहिक कन्या विवाह-निकाह सम्मेलन में वीसी से की सहभागिता
1
/
42
हनुमान प्रकटोत्सव पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा भक्तों ने लगाये जय श्री राम के जयकारे
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बहोरीबंद इकाई द्वारा किया गया सम्मान समारोह
निकाली गई 1151 कलशो की भाव प्रकट करते हुए विशाल शोभायात्रा
मरही माता मंदिर में लगी भक्तों की अपार भीड़
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
1
/
42







