कटनी – जिले के बेरोजगार युवाओं को सुरक्षा के क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशन में जनपद पंचायत मुख्यालयों पर कमांडेंट प्रशिक्षण केन्द्र, अनूपपुर एवं एसआईएस लिमिटेड के द्वारा सुरक्षा जवान भर्ती एवं रोजगार पंजीयन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सुषमा विश्वकर्मा ने बताया कि सोमवार, 24 अगस्त को जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा, मंगलवार, 25 अगस्त को जनपद पंचायत बड़वारा तथा गुरुवार, 27 अगस्त को जनपद पंचायत कटनी (मुड़वारा) में रोजगार शिविर आयोजित किया जाएगा।रोजगार शिविर में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, समग्र आईडी, पासपोर्ट साइज दो फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य है। जिले के युवाओं से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है।

