Home इंदौर मध्‍यप्रदेश स्‍थापना दिवस पर भंवरताल स्थित कल्चरल स्ट्रीट में शाम 6 बजे...

मध्‍यप्रदेश स्‍थापना दिवस पर भंवरताल स्थित कल्चरल स्ट्रीट में शाम 6 बजे से होगा समारोह का आयोजन उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा एवं लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह होंगे मुख्य अतिथि

12
0

जबलपुर,
एक नवंबर को मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर शाम 6 बजे से कल्चरल स्ट्रीट भंवरताल
स्थित संस्कृति थिएटर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया है। उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा
एवं लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस समारोह के मुख्‍य अतिथि
होंगे। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्‍वलन एवं अतिथियों के स्‍वागत से होगा तथा अतिथियों के
उद्बोधन के बाद सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्‍तुति होगी। कलेक्‍टर अरूण कुमार विश्‍वकर्मा ने जिले
के सभी नागरिकों से मध्‍यप्रदेश स्‍थापना दिवस समारोह में शामिल होकर इसे सफल बनाने का आग्रह
किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here