Home इंदौर मुख्यमंत्री के आगमन और पदयात्रा को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन व पार्किंग व्यवस्था...

मुख्यमंत्री के आगमन और पदयात्रा को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन व पार्किंग व्यवस्था तय, कई मार्गों पर वाहनों का आवागमन रहेगा प्रतिबंधित

12
0

जबलपुर,
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 2 नवंबर को जबलपुर आगमन एवं पदयात्रा कार्यक्रम को लेकर जिला
प्रशासन और यातायात पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था लागू की है। इस दौरान
शहर में सुरक्षा और सुगम यातायात बनाए रखने के लिए विशिष्ट मार्ग निर्धारित किए गए हैं तथा भारी
वाहनों और सामान्य यातायात के लिए कई मार्ग प्रतिबंध रहेंगे।
पदयात्रा गोल बाजार से प्रारंभ होगी तथा श्याम टॉकीज तिराहा, सुपर मार्केट, गंजीपुरा, बड़ा फुहारा, भार्गव
चौक, तुलाराम चौक, करमचंद चौक होते हुए मालवीय चौक पर इसका समापन होगा। दोपहर 12 बजे से
शाम 6 बजे तक इस मार्ग पर दोपहिया, तीनपहिया, ऑटो, ई-रिक्शा और चार पहिया समेत सभी प्रकार के
वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। आमजन की सुविधा के लिए फ्लाई ओवर का अधिक
से अधिक उपयोग करने की अपील की गई है।
यातायात को सुचारू रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग भी तैयार किए गए हैं। दमोह नाका की ओर से आने
वाले वाहन गोलबाजार एवं बाजार क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। ये वाहन बलदेवबाग से उखरी होकर जा
सकेंगे। इसी प्रकार गोहलपुर की तरफ से आने वाले वाहन फ्लाईओवर का इस्तेमाल करते हुए मदन
महल, सुहागन आभूषण होते हुए तीनपत्ती चौक से शहर की तरफ जा सकेंगे। हाईकोर्ट चौक की ओर
आने-जाने वाले वाहन घंटाघर, तैयबअली चौक और तीनपत्ती चौक से यातायात थाना तिराहा होते हुए
रानीताल की ओर जा सकेंगे तथा दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे के बीच बलदेवबाग से पांडेय चौक और
रानीताल चौक के बीच छोटे मालवाहक वाहनों के प्रवेश तथा लोडिंग-अनलोडिंग पर रोक रहेगी।
छोटी लाईन अथवा ब्‍लूम चौक की ओर से आने वाले वाहन तीनपत्‍ती तिराहा से यातायात थाना तिराहा
होते हुए फ्लाई ओव्‍हर के ऊपर से जा सकेंगे। मदन महल की तरफ से आने वाला ट्रैफिक गेट नंबर-4
से डायवर्ट होकर अन्‍य जगह जा सकेंगे तथा तीन पत्‍ती से ज्‍योति टॉकीज होते हुए तैयब अली चौक
की ओर से शहर की तरफ जा सकेंगे।
कार्यक्रम में शामिल होने वाली बसों और अन्य वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।
पाटन, कटंगी, दमोह, नरसिंहपुर, सिवनी, कटनी, सिहोरा, डिंडौरी और मंडला की तरफ से आने वाली सभी
बसें निर्धारित रूटों से होते हुए रानीताल चौक पर सवारियां उतारेंगी और रानीताल स्टेडियम खेल परिसर
में पार्क की जाएंगी। इसके अतिरिक्त, दोपहिया वाहनों की पार्किंग महाकौशल स्कूल और अंजुमन
इस्लामिया स्कूल में तथा चार पहिया वाहनों की पार्किंग एमएलबी स्कूल और डीएन जैन स्कूल में
सुनिश्चित की गई है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक
मार्गों का उपयोग करें और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here