Home इंदौर एसडीएम बहोरीबंद श्री मिश्रा हुए भारमुक्त प्रशासकीय आधार पर भिण्ड हुआ...

एसडीएम बहोरीबंद श्री मिश्रा हुए भारमुक्त प्रशासकीय आधार पर भिण्ड हुआ स्थानांतरण, नवीन पदस्थापना के लिए हुए कार्यमुक्त ,सहायक कलेक्टर श्लोक वाइकर होंगे एसडीएम बहोरीबंद

41
0

कटनी– राज्य शासन द्वारा प्रशासकीय आधार पर जिला कटनी से जिला भिण्ड स्थानांतरित किए गए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बहोरीबंद श्री प्रदीप कुमार मिश्रा को कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर मंगलवार 25 अगस्त को पूर्वान्ह नवीन पदस्थापना के भिंड जिले में कार्यभार ग्रहण करने के लिए भारमुक्त कर दिया गया।

शासन द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के अनुपालन में श्री मिश्रा को एसडीएम बहोरीबंद के दायित्व से कार्यमुक्त किया गया है। कार्यमुक्ति आदेश तत्काल प्रभावशील करते हुए उन्हें नवीन पदस्थापना वाले जिले भिण्ड में उपस्थिति दर्ज कराने के लिए भारमुक्त किया गया है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने मंगलवार को एक आदेश जारी कर जिले में प्रशासनिक कार्य व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से पूर्व में जारी पदस्थापना संबंधी आदेश में संशोधन करते हुए जिले में पदस्थ सहायक कलेक्टर (आईएएस) श्री श्लोक वाइकर को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बहोरीबंद का कार्यभार सौंपा  है। कलेक्टर श्री तिवारी ने इसके पहले  आदेश  जारी कर सहायक कलेक्टर श्री श्लोक वाइकर को एक माह की अवधि के लिए तहसीलदार बड़वारा के रूप में कार्य करने तथा तहसीलदार बड़वारा श्री ऋषि गौतम को कलेक्ट्रेट कार्यालय कटनी में कार्य करने के लिए आदेशित किया था। अब इस आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए श्री वाइकर को एसडीएम बहोरीबंद का दायित्व सौंपा गया है। संशोधित आदेश के तहत श्री ऋषि गौतम, तहसीलदार बड़वारा को तहसील बड़वारा में यथावत पदस्थ रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here