Home Uncategorized ♦️मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के सत्र 2026-27 का शुभारंभ

♦️मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के सत्र 2026-27 का शुभारंभ

40
0

बहोरीबंद। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा विकासखंड बहोरीबंद में संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के तहत संचालित समाज कार्य में स्नातक (BSW)/स्नातकोत्तर (MSW)(सतत् विकास एवम् सामुदायिक नेतृत्व सहित) पाठ्यक्रम के शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री प्रणय प्रभात पांडेय रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक श्री प्रणय प्रभात पांडेय, शासकीय महाविद्यालय स्लिमनाबाद के जनभागीदारी अध्यक्ष श्री राधेश्याम तिवारी, समाजसेवी श्री लौकेश व्योहार, जेपीजी स्कूल के संचालक श्री राकेश गर्ग, समाजसेवी श्री यशवंत दीवान, भूतपूर्व सैनिक श्री बसंत जायसवाल, श्री कमलेश दहिया एवं श्री रोहित गुप्ता द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। अतिथियों का साल एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री प्रणय प्रभात पांडेय को विधानसभा क्षेत्र का नक्शा भी भेंट किया गया।
विकासखंड समन्वयक अरविन्द शाह ने पाठ्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के तहत संचालित समाज कार्य में स्नातक (BSW)/स्नातकोत्तर (MSW)(सामुदायिक नेतृत्व क्षमता के विकास एवं सतत विकास) लक्ष्यों पर आधारित है। उन्होंने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रम के महत्व से अवगत कराते हुए गांव एवं समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में श्री नरेश दहायत ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं श्री रामेश्वर लोधी ने नशा मुक्ति गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
💥गांव की समस्याओं के समाधान में युवा निभाएं नेतृत्वकारी भूमिका : प्रणय पांडेय💥
मुख्य अतिथि विधायक श्री प्रणय प्रभात पांडेय जी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थी अपने गांव की समस्याओं को समुदाय के साथ चर्चा कर चिन्हित कर सकते हैं और उनके समाधान के लिए प्रभावी उपाय तलाश सकते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के विकास के साथ संस्कारों का भी विशेष महत्व है। प्रत्येक परिवार को अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों के साथ प्राकृतिक एवं टिकाऊ खेती को भी अपनाना आवश्यक है। युवाओं को कृषि के क्षेत्र में नई तकनीकों और नवाचारों के माध्यम से आगे बढ़ना चाहिए।

☂️नवप्रवेशित विद्यार्थियों को मिलीं पुस्तकें, उत्कृष्ट विद्यार्थियों का सम्मान☂️

समारोह में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रम की पुस्तकें वितरित की गईं। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को नशा मुक्ति एवं स्वैच्छिकता पर्व की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम का मंच संचालन परामर्शदाता अवधेश बैरागी ने किया तथा आभार विकासखंड समन्वयक अरविन्द शाह ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर परामर्शदाता अवधेश बैरागी, रामसिंह पटेल, विनोद सिंह, उमा अवस्थी, नवांकुर संस्था से धनीराम लोधी, सरजू श्रीवास, मनोज कुमार, दुर्गेश यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here