Home इंदौर मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 130 गोवंश क्षमता की कन्हवारा गौशाला पहुंचकर...

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 130 गोवंश क्षमता की कन्हवारा गौशाला पहुंचकर कलेक्टर श्री तिवारी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा कलेक्टर ने गायों को खिलाया गो-ग्रास

32
0

कटनी  – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने कन्हवारा स्थित गौशाला का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इस दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर, अतिरिक्‍त पुलिस अ‍धीक्षक कमल मौर्य, एसडीएम कटनी श्री जितेन्द्र पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष से ली जानकारी

कलेक्टर श्री तिवारी ने गौशाला संचालन से जुड़ी प्रतिमा स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती सीमा खंगार से गौशाला की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से पूछा कि गौशाला में गायों को नियमित रूप से भूसा मिल रहा है या नहीं। इस पर बताया गया कि गौशाला में कुल 130 गायें हैं, जिन्हें नियमित रूप से भूसा उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही गौशाला में साफ-सफाई की भी समुचित व्यवस्था रखी जाती है।

कलेक्टर ने गायों को खिलाया गुड़ और केला

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री तिवारी ने गौशाला में मौजूद गायों को गो-ग्रास, गुड़ और केला खिलाया। उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं को देखा और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली।

दूध उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर

कलेक्टर श्री तिवारी ने गौशाला में गायों से होने वाले दूध उत्पादन के संबंध में भी जानकारी ली। इस पर बताया गया कि वर्तमान में गायों से लगभग 2 लीटर दूध प्राप्त हो रहा है। कलेक्टर श्री तिवारी ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को शत-प्रतिशत सेक्स-सॉर्टेड सीमन के माध्यम से उन्नत नस्ल की बछिया की संख्या बढ़ाने तथा दूध उत्पादन में वृद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौशाला में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए पशुपालन को अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here