Home इंदौर स्कूल परिसर में पहुंचकर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप, तीन के...

स्कूल परिसर में पहुंचकर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप, तीन के खिलाफ FIR

28
0

बहोरीबंद।

पाठशाला इंग्लिश मीडियम स्कूल परिसर में पहुंचकर गाली-गलौज एवं धमकी देने के मामले में बहोरीबंद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 एवं 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है।

FIR के अनुसार, घटना 2 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 2:20 बजे की है। स्कूल संचालक द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी में बताया गया कि स्कूल के गेट के समीप भवन निर्माण सामग्री रखी गई थी। इसी बात को लेकर तन्मय दुबे, अभिषेक भार्गव एवं वेदांत मिश्रा अपने अन्य 3 – 4 साथियों के साथ स्कूल परिसर में पहुंचे और कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

शिकायतकर्ता के अनुसार घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके आधार पर FIR क्रमांक 0449/2026 दर्ज की गई।

पुलिस द्वारा घटना से संबंधित तथ्यों, वीडियो फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here