जबलपुर,कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गहलोत ने ग्राम पंचायत सालीवाड़ा (गौर) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत में स्थापित सामुदायिक शुद्ध पेयजल केंद्र का शुभारंभ किया।
कलेक्टर श्री सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री गहलोत ने शुद्ध पेयजल केंद्र की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और पेयजल सुविधा की जानकारी ली। सामुदायिक केंद्र पर ग्रामीणों को एक लीटर पेयजल 1 रुपये में ठंडा और पचास पैसे में नॉर्मल पेयजल की सुविधा मिलेगी। पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सालीवाड़ा का किया निरीक्षण कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने ग्राम पंचायत सालीवाड़ा (गौर) स्थित पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत कर विद्यालय परिसर और कक्षाओं की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। कलेक्टर श्री सिंह ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए विद्यार्थियों की पढ़ाई से संबंधित गतिविधियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गहलोत भी उपस्थित थे।
पंचायत भवन एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा
कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गहलोत ने ग्राम पंचायत सालीवाड़ा (गौर) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत भवन पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर श्री सिंह ने पंचायत परिसर में संचालित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने ग्राम पंचायत भवन में उपलब्ध सुविधाओं और विभिन्न गतिविधियों की स्थिति देखी। उन्होंने संबल योजना
एवं आयुष्मान कार्ड के संबंध में जानकारी लेते हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिलने की स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने इसके पहले एकता मार्केट तिराहा के पास हाउसिंग बोर्ड द्वारा निर्माणाधीन भवनों का भी अवलोकन किया।

