Home इंदौर जन विश्वास अभियान के तहत संभागायुक्त श्री धनंजय सिंह ने बरगी ब्लॉक...

जन विश्वास अभियान के तहत संभागायुक्त श्री धनंजय सिंह ने बरगी ब्लॉक में शासकीय संस्थाओं का किया निरीक्षण लोक सेवा केंद्र के माध्यम से गुणवत्ता पूर्ण सेवाएं समय सीमा में उपलब्ध कराने के दिए निर्देश विद्यालय में विद्यार्थियों से संवाद, स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण; व्यवस्थाओं में सुधार के लिए निर्देश

28
0

जबलपुर, मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत संभागायुक्त श्री धनंजय सिंह ने आज जबलपुर जिले के बरगी का दौरा कर विभिन्न शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण किया और शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनहित से जुड़ी सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। संभागायुक्त श्री सिंह ने भ्रमण के दौरान लोक सेवा केन्‍द्र बरगी का निरीक्षण कर लोक सेवा केन्‍द्र के माध्‍यम से प्रदाय की जाने वाली सेवाओं के संबंध में जानकारी लेकर केंद्र में प्राप्‍त प्रकरण व
उनके निराकरण की जानकारी ली। जिसमें उन्‍होंने कहा कि मुख्‍य रूप से राजस्‍व से संबंधित प्रकरणों का गुणवत्ता पूर्ण निराकरण समय सीमा में सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र पर आधार अपडेशन और अन्य लोक सेवा से जुड़े कार्यों की भी विस्तार से जानकारी ली। भ्रमण के दौरान संभागायुक्‍त ने सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने चिकित्‍सकीय स्‍टाफ एवं मरीजों से संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, एएनसी पंजीयन तथा मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य केंद्र में गुणवत्तापूर्ण उपचार, आवश्यक दवाइयों की सतत उपलब्धता एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जाएँ। इसके साथ ही ओपीडी का निरीक्षण कर जननी सुरक्षा योजना व प्रसूति सहायता योजना के
प्रकरणों की भी जानकारी ली। उन्‍होंने क्षेत्रीय संचालक स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य केंद्र में गुणवत्तापूर्ण उपचार, आवश्यक दवाइयों की सतत उपलब्धता एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जाएँ। संभागायुक्‍त श्री सिंह ने निरीक्षण के क्रम में शासकीय उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय बरगी का निरीक्षण कर विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं शैक्षणिक गुणवत्ता का आकलन किया। उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए नियमित पठन पाठन हेतु प्रेरित किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि
शैक्षणिक गुणवत्‍ता पर विशेष ध्‍यान दिया जाए। उन्‍होंने स्कूल परिसर में स्थित सीनियर बालक छात्रावास का निरीक्षण कर छात्रावास की व्‍यवस्‍थाओं व परिसर के सुव्यवस्थित रख-रखाव के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए। अधीक्षक द्वारा छात्रावास संचालन एवं भोजन आदि व्यवस्थाओं की संतोषजनक जानकारी न देने पर स्पष्टीकरण लेकर
संभागीय उपायुक्त जनजाति कार्य विभाग को अधीक्षक के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित
किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here