Home इंदौर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का भोपाल के मास्टर प्लान का ड्रॉफ्ट जारी होने...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का भोपाल के मास्टर प्लान का ड्रॉफ्ट जारी होने पर विभिन्न व्यापारी संघों ने आभार जताकर किया अभिनन्दन

25
0

जबलपुर,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शनिवार को भोपाल विकास योजना- 2047 (मास्टर प्लान) का ड्रॉफ्ट जारी होने पर भोपाल शहर के विभिन्न व्यापारी संघों एवं व्यावसायिक संगठनों ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर आभार व्यक्त किया। मास्टर प्लान के ड्रॉफ्ट रिलीज के लिए मुख्यमंत्री का स्वागत- अभिनन्दन भी किया। मौके पर उपस्थित व्यापारी संघों एवं व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि भोपाल शहर का मास्टर प्लान वर्तमान की एक बड़ी जरूरत थी, जिसे सरकार ने पूरा
कर दिया है। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मांग की कि यदि अगले साल होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले फाइनल मास्टर प्लान रिलीज हो जाए, तो बहुत बेहतर होता। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जिलाध्यक्ष श्री रविन्द्र यति के नेतृत्व में मप्र की रीयल इस्टेट से जुड़ी क्रेडाई संस्था की भोपाल इकाई, चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की भोपाल इकाई, कोलार व्यापारी महासंघ, कोलार के सर्राफा व्यापारी संघ, न्यू मार्केट व्यापारी संघ, संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) व्यापारी संघ सहित विभिन्न व्यवसायों के प्रमुख संघों/संगठनों से जुड़े करीब 100 से अधिक प्रतिनिधियों ने स्वागत-अभिनंदन किया। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को हृदय से धन्यवाद देकर कहा कि भोपाल शहर के विकास में सहयोगी और सहभागी बनने का जो मौका सरकार ने उन्हें दिया है, उस पर वे सब खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इसी संदर्भ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक्स पर कहा कि भोपाल विकास योजना 2047 का उद्देश्य भोपाल को एक हरित, समृद्ध एवं समावेशी शहर के रूप में विकसित करना है। इसके ड्रॉफ्ट को हमारी सरकार, शहर
के सभी जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, नागरिकों एवं अधिकारियों के साथ मिल-बैठकर परस्पर सहयोग एवं समन्वय से धरातल पर उतारकर साकार करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here