Home इंदौर कलेक्टर के निर्देश पर करीब 3 करोड़ रुपये कीमत की शासकीय भूमि...

कलेक्टर के निर्देश पर करीब 3 करोड़ रुपये कीमत की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त राजस्व, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई में 0.20 हेक्टेयर भूमि से हटाया बेजा कब्जा तहसीलदार के बेदखली आदेश के पालन में कार्रवाई, भूमि को लिया गया शासकीय कब्जे में

27
0

कटनी – शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के विरुद्ध कार्रवाई कर अतिक्रमण मुक्त कराने के कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा दिए गए निर्देश के पालन में शुक्रवार को कटनी नगर के माधवनगर अंतर्गत ग्राम पड़रवारा में राजस्व, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 3 करोड़ रुपये की अनुमानित शासकीय कीमत वाली भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।न्यायालय तहसीलदार तहसील कटनी नगर द्वारा पारित बेदखली आदेश के पालन में ग्राम पड़रवारा स्थित शासकीय भूमि खसरा नंबर 83, कुल रकबा 17.93 हेक्टेयर, में से 0.20 हेक्टेयर भूमि पर किए गए बेजा कब्जे को हटाया गया। कार्रवाई के बाद अतिक्रमण मुक्त कराई गई भूमि को विधिवत शासकीय कब्जे में ले लिया गया।

बेदखली आदेश के पालन में हटाया गया कब्जा

मौके पर रामकुमार एवं जेठू लाल चक्रवर्ती, कुम्हार मोहल्ला द्वारा शासकीय भूमि पर किए गए कब्जे को हटाने की कार्रवाई की गई। प्रशासन द्वारा बेदखली आदेश के अनुरूप कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।अतिक्रमण मुक्त कराई गई भूमि शासकीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसकी अनुमानित सरकारी कीमत करीब 3 करोड़ रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के बाद भूमि पर पुनः अतिक्रमण न हो, इसके लिए भी आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया सुनिश्चित की गई।

संयुक्त टीम ने मौके पर की कार्रवाई

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान तहसीलदार कटनी नगर श्री अजीत तिवारी, नजूल तहसीलदार श्री आकाश नीरज एवं संबंधित हल्का पटवारी सहित राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस प्रशासन तथा नगर निगम की टीम मौके पर उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here