कटनी – “जल जीवन मिशन” के कार्यों की समीक्षा एवं अनुश्रवण किये जाने हेतु मंगलवार, 13 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार कटनी में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई है।
बैठक में जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित पूर्ण, प्रगतिरत, अप्रारम्भ योजनाओं, योजनाओं के हस्तांतरण, जल अर्पण कार्यक्रम, ग्रामों को हर घर जल रिपोर्टेड एवं सर्टिफ़ाइड करने के कार्य सहित एफ.एच.टी.सी. की लक्ष्य एवं उपलब्धि की समीक्षा की जायेगी।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की कार्यपालन यंत्री एवं सचिव जिला जल एवं स्वच्छता समिति ने बैठक के दौरान जिला पंचायत सीईओ, वन मण्डलाधिकारी, जिला चिकित्सा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं जिला जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों को उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

