जबलपुर,
कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा ने आज दो दिवसीय नर्मदा महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने
भेड़ाघाट स्थित धुआंधार पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महोत्सव में प्रस्तुति
देने पहुंचे कलाकारों से चर्चा कर उनके लिए की गई व्यवस्थाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने संबंधित अधिकारियों को महोत्सव से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा
में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा
कलाकारों एवं महोत्सव में शामिल होने वाले लोगों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी
दिए, ताकि महोत्सव का आयोजन सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
Home इंदौर नर्मदा महोत्सव की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा भेड़ाघाट-धुआंधार पहुंचकर व्यवस्थाओं...

