जबलपुर,
कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा ने स्वामित्व योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए सिहोरा, पाटन
और शहपुरा में योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना
की वर्तमान प्रगति अपेक्षाकृत कम है, जबकि कुंडम में योजना का कार्य अच्छा रहा है।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने आज सुबह आयोजित बैठक में शहरी क्षेत्र के एसडीएम को सीएम हेल्पलाइन
की शिकायतों के निराकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने शिकायतों के समयबद्ध
और प्रभावी निराकरण पर जोर दिया।
बैठक में अपर कलेक्टर नीता राठौर, रविशंकर राय, शैलेंद्र सिंह तथा सभी एसडीएम उपस्थित थे।

