Home इंदौर ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर स्कूलों में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता...

‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर स्कूलों में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

28
0

जबलपुर,
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज शनिवार को जिले के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और चित्रों एवं भाषण के माध्यम से अपने सपनों के भारत की कल्पना प्रस्तुत की।
अभियान के तहत उत्कृष्ट विद्यालय पनागर में आयोजित मेरे सपनों का भारत चित्रकला प्रतियोगिता में विधायक श्री सुशील कुमार तिवारी ‘इंदू’ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा प्रमाण पत्र प्रदान किये। इसके साथ ही मेडिकल स्थित सांदीपनि विद्यालय सहित कई और शालाओं में भी ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा और विचारों को प्रस्तुत किया। चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जबकि अन्य प्रतिभागियों को कलेक्टर राघवेंद्र
सिंह द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे।
एक माह के सेवा संकल्प अभियान के तहत शैक्षणिक संस्थाओं में "मेरे सपनों का भारत" विषय पर
चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता 19 सितंबर से 26 सितंबर तक जिला स्तर पर तथा राज्य स्तर पर 4
और 5 अक्टूबर को आयोजित की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here