Home इंदौर अमगंवा (मोहाई) में प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण संपन्न दस्तावेजीकरण, जनकल्याणकारी...

अमगंवा (मोहाई) में प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण संपन्न दस्तावेजीकरण, जनकल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक जागरूकता के संबंध में दी गई जानकारी

13
0

कटनी  – मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा विकासखंड बहोरीबंद की ग्राम पंचायत अमगंवा (मोहाई) में नवांकुर संस्था संस्कार युवा समिति बहोरीबंद के तत्वावधान में प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान के अंतर्गत सेक्टर स्तरीय प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य समितियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ ग्रामीण विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच आदित्य दुबे एवं पंचायत सचिव बारेलाल चक्रवर्ती ने मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन कर किया। प्रशिक्षण के दौरान विकासखंड समन्वयक श्री अरविंद शाह ने जन अभियान परिषद की कार्यप्रणाली, उद्देश्यों एवं योजनाओं की जानकारी देते हुए समितियों को आवश्यक दस्तावेजीकरण, एनजीओ पंजीयन प्रक्रिया, एमपीजअफ एप के उपयोग तथा सोशल मीडिया के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाने के संबंध में मार्गदर्शन दिया। परामर्शदाता श्री रामसिंग पटेल ने संवाद कौशल एवं प्रभावी संचार तकनीकों की जानकारी देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क के माध्यम से सामाजिक कार्यों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। प्रशिक्षण में स्वामित्व योजना, नल-जल योजना, बकरी पालन, मत्स्य पालन एवं आजीविका संवर्धन से जुड़े विषयों पर भी जानकारी दी गई। नवांकुर सखी संगीता लोधी एवं बेबी लोधी ने पशुपालन संबंधी जानकारी साझा की।

          सरपंच श्री आदित्य दुबे ने ग्रामीण विकास में जनभागीदारी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समितियों को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। वहीं, नवांकुर संस्था के सेक्टर प्रभारी श्री मनोज रैदास ने संस्था एवं समितियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। आगामी कार्ययोजना के तहत जल संरक्षण, जनजागरूकता शिविरों के आयोजन तथा ग्राम पंचायतों के साथ समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की गई।

          प्रशिक्षण के समापन पर प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र वितरित किए गए। श्री धनीराम ने अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अमगंवा, पथ, पिपरिया, डिहुंटा, रामपाटन एवं पटना रोड की प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों, नवांकुर सखियों तथा छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

          इस अवसर पर संस्था के सचिव श्री संदीप रैदास, परामर्शदाता श्री सुरेंद्र चक्रवर्ती, श्री रामजी पटेल, श्री संजय लोधी सहित प्रस्फुटन समिति के श्री जगनंदन पटेल, गेंदालाल, अमन, मनीराम, अशोक दुबे, हल्के राम, भागीरथ लोधी, आशीष लोधी, उमाशंकर, मुकेश, विजय पटेल एवं रामेश्वर पटेल सहित अन्य प्रतिभागियों की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here