Home इंदौर जलकर वसूली दल की सक्रियता से बढ़ रही राहत योजना की पहुंच...

जलकर वसूली दल की सक्रियता से बढ़ रही राहत योजना की पहुंच डोर-टू-डोर संपर्क कर उपभोक्ताओं को बकाया जलकर में 50 प्रतिशत छूट का लाभ लेने किया जा रहा प्रेरित सोमवार को 189 उपभोक्ताओं ने लिया छूट का लाभ

41
0

कटनी – नगर निगम की जलकर राहत योजना को अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए जलकर वसूली दल द्वारा लगातार डोर-टू-डोर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। दल के कर्मचारी बकायादार उपभोक्ताओं से सीधे संपर्क कर उन्हें योजना की जानकारी देने के साथ कुल बकाया जलकर राशि का 50 प्रतिशत एकमुश्त बकाया जमा कर शेष 50 प्रतिशत की राशि की छूट का लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।योजना के तहत छाये जा रहे अभियान का असर भी अब दिखाई देने लगा है, जिसके फलस्वरूप सोमवार को 189 उपभोक्ताओं द्वारा लंबे समय से बकाया जलकर का 50 प्रतिशत भुगतान कर राहत योजना के तहत 50 प्रतिशत शेष राशि में मिलने वाली छूट का लाभ प्राप्त किया। अभियान के तहत छूट योजना में रूचि नहीं दिखाकर बकाया राशि जमा नहीं करने वालों के विरूद्ध कड़ाई दिखाते हुए नल कनेक्शन विच्छेदन की कार्यवाही भी प्रचलित है। नगर निगम द्वारा सीमित अवधि के लिए लागू की गई इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को बकाया जलकर की राशि में बड़ी राहत मिल रही है। वसूली दल द्वारा उपभोक्ताओं को यह भी समझाया जा रहा है कि समय रहते बकाया राशि जमा कर योजना का लाभ लिया जाए, ताकि भविष्य में जलकर की लंबित देनदारी का बोझ एवं अप्रिय कार्यवाही से बचा जा सके।

भुगतान के लिए कई विकल्प उपलब्ध

उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निगम द्वारा जलकर जमा करने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम उपलब्ध कराए गए हैं। उपभोक्ता नगर निगम के ऑनलाइन पोर्टल एवं मोबाइल एप के माध्यम से घर बैठे भुगतान कर सकते हैं। भुगतान के लिए यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग, एनईएफटी, आरटीजीएस, क्रेडिट कार्ड एवं डेबिट कार्ड जैसे विभिन्न विकल्प भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा उपभोक्ता नगर निगम कार्यालय, जोनल कार्यालय तथा सुभाष चौक, विवेकानंद वार्ड लखेरा सहित अन्य स्थलों में स्थित काउंटर पर भी जलकर जमा करने की सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते है। नगर निगम प्रशासन ने बकायादार जलकर उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे वसूली दल के संपर्क के दौरान योजना की जानकारी प्राप्त कर निर्धारित अवधि 10 सितंबर के पूर्व बकाया जलकर जमा करें और उपलब्ध 50 प्रतिशत की छूट का लाभ उठाकर अपनी देनदारी समाप्त करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here