Home इंदौर निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण :- जिले के सभी मतदान...

निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण :- जिले के सभी मतदान केंद्रों पर प्रारुप मतदाता सूची का प्रकाशन 12 नवंबर को. नाम जुड़वाने 11 दिसंबर तक दिये जा सकेंगे फार्म-6 में आवेदन, 4 जनवरी को होगा अंतिम प्रकाशन

25
0

कटनी –  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत कटनी जिले में गुरुवार 12 नवंबर को प्रारुप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा।

प्रारुप मतदाता सूची का प्रकाशन जिले के सभी 1239 मतदान केंद्रों पर होगा, जहाँ आम नागरिक इसका अवलोकन कर सकेंगे तथा नाम जोड़ने, संशोधन कराने और नाम विलोपित कराने शुक्रवार 11 दिसंबर तक निर्धारित प्रारुप में दावे-आपत्तियां बीएलओ को दे सकेंगे।

जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार नये और पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम एक जनवरी 2027 को अर्हता तिथि मानकर तय किया गया है।

एक जनवरी 2027 की स्थिति में मतदाता बनने की पात्रता रखने वाले व्यक्ति तथा 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा अपना नाम विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान निर्वाचक नामावली में जुड़वा सकेंगे या नाम में संशोधन करा सकेंगे।

इसके साथ ही 1अप्रैल 2027, 1 जुलाई 2027 और 1 अक्टूबर 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे युवा भी मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने प्रारुप-6 में अग्रिम आवेदन बीएलओ को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान दे सकेंगे।

जिला निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रारुप मतदाता सूची के प्रकाशन के पहले सोमवार 2 नवंबर तक जिले के सभी मतदान केंद्रों के युक्ति-युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्थापन की कार्यवाही की जायेगी।

गुरुवार 12 नवंबर को प्रारुप मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही उस पर दावे-आपत्तियां प्राप्त करने का सिलसिला भी प्रारंभ हो जायेगा। प्रारुप मतदाता सूची पर दावे-आपत्तियां शुक्रवार 11 दिसम्बर तक प्राप्त की जायेंगी।

प्रारुप मतदाता सूची पर प्राप्त दावे-आपत्तियों का निराकरण सोमवार 28 दिसम्बर तक किया जायेगा तथा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन सोमवार 4 जनवरी 2027 को होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here