कटनी – मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड बहोरीबंद में सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत नवांकुर संस्था संस्कार युवा समिति बहोरीबंद एवं युवा जन सेवा समिति द्वारा ग्राम पथ पिपरिया और तेवरी में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लगभग 100 पौधे रोपे गए। युवाओं, छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।ग्राम तेवरी में नदी किनारे तथा ग्राम पथ पिपरिया के शासकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और लोगों को पौधारोपण के साथ ही पौधों की देखभाल एवं संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा।अभियान के तहत विकासखंड बहोरीबंद के ग्राम पौड़ी पिपरिया, मंगेला, बड़खेरा नीम, कुडन, कल्हैयाखुर्द, पटना मढ़िया एवं पटना में भी ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी स्थानों पर पौधों की देखभाल और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक अरविंद शाह, नवांकुर संस्था के रविन्द्र नाथ झारिया एवं मनोज कुमार, परामर्शदाता विनोद सिंह एवं बहादुर सिंह, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, युवा साथी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


