कटनी – खजुराहो सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार, 24 अक्टूबर को सायं 5 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई है।
बैठक में कानून व्यवस्था, रेलवे अंतर्गत जनहित निर्माण कार्यों, एनएचएआई अंतर्गत निर्माण कार्यों, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी), अमृत योजना, प्रधान मंत्री आवास – शहरी और ग्रामीण, विकसित भारत जी राम जी योजना, जल जीवन मिशन के कार्यों, स्वास्थ्य विभाग- मातृ एवं बाल स्वास्थ्य एवं टीबी मुक्त भारत अभियान, रेडक्रॉस समिति के आय व्यय, शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग – सेतु व सड़क के निर्माण, कृषि विभाग- धान उपार्जन की तैयारी व रबी हेतु उर्वरक की उपलब्धता की समीक्षा सहित पंचायत अंतर्गत खेल मैदानों पर चर्चा की जायेगी।
जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने सभी संबंधित विभागों को एजेंडा अनुसार जानकारी तत्काल पावर्ड पाइंट प्रस्तुतिकरण में तैयार कर जिला पंचायत कार्यालय में जमा करने एवं भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों एवं अन्य विभागीय योजनाओं की अद्यतन प्रगति के साथ नियत तिथि, समय एवं स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।


