Home इंदौर लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह के शनिवार के कार्यक्रम

लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह के शनिवार के कार्यक्रम

9
0

जबलपुर,
लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह शनिवार 31 अक्‍टूबर को शहर में आयोजित विभ‍िन्‍न कार्यक्रमों में
शामिल होंगे। लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह शनिवार की सुबह 8 बजे रानीताल खेल परिसर में राष्‍ट्रीय
एकता दिवस पर आयोजित रन फॉर यूनिटी में हिस्‍सा लेंगे तथा सुबह 11.30 बजे सिविक सेंटर स्थित
गुजराती मंडल भवन में जबलपुर विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित प्रॉपर्टी विक्रय मेला में शामिल होंगे।
श्री सिंह रानीताल स्थित भाजपा कार्यालय में दोपहर 12 बजे व्‍यवस्‍था टोली की बैठक में एवं दोपहर
12.30 बजे भाजपा युवा मोर्चा जबलपुर महानगर की बैठक में हिस्‍सा लेंगे। मंत्री श्री सिंह शाम 5 बजे
महाकौशल चेम्‍बर ऑफ कॉमर्स भवन सिविक सेंटर में महाकौशल चेम्‍बर ऑफ कॉमर्स एवं रोटरी क्‍लब
के पदाधिकारियों के साथ बैठक में शिरकत करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here