Home इंदौर सुबह 11 बजे खोले जाएंगे बरगी बांध के 9 गेट.

सुबह 11 बजे खोले जाएंगे बरगी बांध के 9 गेट.

24
0

जबलपुर,रानी अवंति बाई सागर लोधी परियोजना बरगी बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने आज मंगलवार को सुबह 11 बजे इसके 9 जलद्वारों को 0.78 मीटर की औसत ऊंचाई तक खोला जायेगा। सहायक यंत्री, बाढ़ नियंत्रण, बरगी बांध के अनुसार मंगलवार 26 अगस्त की सुबह 06 बजे बांध का जल स्तर 422.85 m आंका गया। वर्तमान में बांध की जल उपयोगी क्षमता 3205.50 mcm (100.80%) है। वर्तमान में बांध में पानी की आवक 1585 cumec है। जल भराव क्षेत्र में वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए,
आज मंगलवार को सुबह 11 बजे बांध के 9 जल द्वार 0.78m औसत ऊँचाई तक खोल कर 1097 cumec  जल की निकासी की जायेगी। इससे माँ नर्मदा के घाटों पर 3 से 4 फुट पानी की बढ़ोतरी होगी। बांध में पानी की आवक के अनुसार जल की निकासी को घटाया अथवा बढ़ाया जा सकेगा।बांध प्रशासन ने निचले क्षेत्र के रहवासियों से माँ नर्मदा के घाटों से दूरी बनाए रखने का अनुरोध
किया है।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here