Home इंदौर नगर की सुचारू सफाई व्यवस्था हेतु व्यापक स्तर से किए जा रहे...

नगर की सुचारू सफाई व्यवस्था हेतु व्यापक स्तर से किए जा रहे प्रयास नगरीय एवं उपनगरीय क्षेत्रों के सार्वजनिक मार्गों सहित नालियों के अपशिष्ट की कराई गई सफाई

28
0

कटनी  – महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देशन तथा मॉनिटरिंग में नगर की सफाई व्यवस्था एवं सुंदरता को दृष्टिगत रखते हुए रोजाना दो पालियों सहित रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था के माध्यम से प्रयास किए जा रहे है। प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी ने  बताया कि रोजाना रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था के माध्यम से नगर के मुख्य व्यावसायिक स्थलों के मार्गो की सड़कों की सफाई का कार्य नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। प्रातः कालीन सफाई व्यवस्था के तहत शनिवार  प्रातः नगर के मुख्य मार्गों में गुरूनानक वार्ड स्थित स्टेशन रोड, सुभाष चौक, झंडा बाजार, सराफा बाजार, कोतवाली थाना, स्टेट बैंक तिराहा, मिशन चौक, आजाद चौक, पन्ना मोड़ तिराहा, सरला नगर, घंटाघर, गर्ग चौराहा, खिरहनी ओवर ब्रिज एवं अंडर ब्रिज मार्ग, लल्लू भैया की तलैया, कावस जी वार्ड भीमराव चौक से विवेकानंद चौक, माधव नगर गेट से कुंदन दास स्कूल तक रोड की सफाई कराई जाकर कचरे के उठाव का कार्य किया गया। वहीं यात्रियों एवं नागरिकों की सुविधा की दृष्टि से बस स्टैंड परिसर, यात्री प्रतीक्षालय, मैकेनिक लाइन की सफाई भी नगर निगम द्वारा की गई।नगर के विभिन्न वार्डो की गलियों की सफाई व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए वार्ड क्रमांक 5 मुख्य मार्ग एवं विभिन्न गलियों, मुक्तिधाम परिसर,  बरही रोड, नई बस्ती की विभिन्न सड़कों, शंकर टॉकीज रोड, पुरानी कचहरी रोड सहित अन्य स्थलों की सार्वजनिक मार्गों की सफाई का कार्य किया गया। नगर के मुख्य मार्गों की सफाई एवं सुंदरता को दृष्टिगत रखते हुए गल्ला मंडी पहुंच मार्ग, बरगवां मुख्य मार्ग के विभिन्न स्थलों हाउसिंग बोर्ड, कलेक्ट्रेट गेट के पास स्थित डिवाइडर के दोनों ओर की धूल मिट्टी की सफाई एवं पौधों की धुलाई का कार्य भी अनवरत जारी है।

नालियों के अपशिष्ट की सफाई

नालियों से पानी का बहाव सुगमता से होवे इस हेतु नालियों के अपशिष्ट की सफाई व्यवस्था के तहत प्रातः वार्ड क्रमांक 5 स्थित चंडिका नगर एवं चौधरी बस्ती की विभिन्न स्थलों  की नालियों की सफाई का कार्य कराया गया। इसके अतिरिक्त वार्ड क्रमांक 11 चड्ढा कॉलेज मार्ग, गुरुनानक वार्ड गोल बाजार, वार्ड क्रमांक 27 बरगवां स्कूल गली वार्ड क्रमांक 38 के विभिन्न स्थलों सहित अन्य विभिन्न वार्डों की नालियों की सफाई कराई जाकर अपशिष्ट का उठाव कार्य किया गया।

फॉगिंग अभियान निरंतर जारी

निगम प्रशासन द्वारा नगर की सफाई व्यवस्था के साथ साथ वर्तमान बदलते मौसम को दृष्टिगत रखते हुए नागरिकों की सुविधा हेतु वार्डवार फागिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत फागिंग मशीन से रासायनिक धुआं किया जाकर मच्छरों से निजात दिलाने के प्रयास किए जा रहे है।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here