कटनी – कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु पंजीकृत सिकमी, बटाईदार किसानों के पंजीयन के पुनः सत्यापन हेतु खाद्य, राजस्व एवं सहकारिता विभाग का संयुक्त जांच दल गठित किया है। कलेक्टर ने इस दल को 12 दिसंबर तक सत्यापन का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।कलेक्टर श्री तिवारी ने यह निर्देश शुक्रवार की देर शाम वीडियो कांफ्रेंसिंग से उपार्जन,एस आई आर, ई-केवाईसी और सीमांकन, बंटवारा व नामांतरण की समीक्षा के दौरान दिए।इस दौरान कलेक्टर श्री तिवारी को जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि गठित सत्यापन दल द्वारा 12 दिसंबर तक सत्यापन का कार्य पूर्ण कर ई-उपार्जन पोर्टल पर कृषकों को सत्यापित कर लिया जायेगा। इसलिए अब सत्यापन उपरांत ही सिकमी, बटाईदार कृषकों के स्लॉट बुक किये जा सकेंगे।इसलिए सभी सिकमी, बटाईदार कृषकों से अपील की गई है कि 12 दिसंबर 2025 तक उपज लेकर उपार्जन केन्द्र पर नहीं आयें। इसके बाद ये सभी किसान भाई सुविधा जनक ढंग से उपज धान का विक्रय कर सकेंगे।
सिकमी,बटाईदार कृषकों से 12 दिसंबर तक धान लेकर उपार्जन केन्द्र पर न आने का आग्रह सिकमी,बटाईदार किसानों के पंजीयन के पुनः सत्यापन हेतु संयुक्त दल गठित
1
/
42
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
बहोरीबंद मे हर्ष उल्लास के साथ निकाला गया था दशहरा चल समारोह
जगह जगह हुआ हवन एवं भंडारे कार्यक्रम
तिगवा में विशाल दंगल का आयोजन 1225 कलसो की निकाली विशाल शोभा यात्रा
1
/
42








