जबलपुर,मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत जिले की सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में सोमवार 8 दिसम्बर से 10 दिसम्बर तक एएसडीआर श्रेणी में दर्ज (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और रिपिटेड) मतदाताओं की सूची का वाचन किया जायेगा। किसी मतदाता का नाम एएसडीआर श्रेणी में दर्ज हो जाने का मतलब है एसआईआर के अंतर्गत घर-घर सत्यापन के दौरान वह उस क्षेत्र में निवासरत नहीं था या वहाँ से कहीं ओर स्थायी रूप से शिफ्ट हो गया है। एएसडीआर सूची में दर्ज मतदाताओं के नाम का वाचन बीएलओ अपने मतदान केंद्र पर या किसी निर्धारित स्थान पर करेंगे। यदि किसी मतदाता का नाम इस सूची में शामिल हो गया है, लेकिन वास्तव में वह उसी विधानसभा क्षेत्र में निवासरत है तो इस दौरान इसकी सूचना बीएलओ को दी जा सकेगी।
बीएलओ ऐसे मतदाता का नाम एएसडीआर सूची से हटाने की कार्यवाही करेंगे, ताकि उसका नाम 16 दिसम्बर को प्रकाशित होने वाली प्रारूप मतदाता सूची में शामिल हो सके। इसके अलावा भी यदि कोई मतदाता किसी कारण से अपना गणना पत्र भरकर अभी तक बीएलओ को वापस नहीं कर सका है तो वह एएसडीआर सूची में दर्ज मतदाताओं के नामों के वाचन के दौरान बीएलओ को गणना फार्म दे सकेगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ज्योति परस्ते के अनुसार एएसडीआर सूची के वाचन के लिये प्रत्येक विधानसभ क्षेत्र में शेड्यूल तय किया गया है। तय शेड्यूल के मुताबिक ही बीएलओ द्वारा निर्धारित समय और स्थान पर एएसडीआर सूची में दर्ज मतदाताओं के नाम का वाचन किया जायेगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एएसडीआर की श्रेणी में दर्ज मतदाताओं के नामों के वाचन के दौरान ऐसे मतदाता जिसे गणना प्रपत्र नहीं मिला है अथवा कोई भी ऐसा व्यक्ति या युवा जो मतदाता होने की पात्रता रखता है और मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाना चाहता है, वह अपने बूथ के बीएलओ से फार्म-6 प्राप्त कर और उसे भरकर उसी बीएलओ को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का आवेदन दे सकता है। जबलपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रघुवीर सिंह मरावी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र जबलपुर उत्तर में एएसडीआर सूची में दर्ज मतदाताओं के नामों का वाचन 8
और 9 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे से प्रत्येक वार्ड में निर्धारित स्थान पर किया जायेगा।
एएसडीआर श्रेणी में दर्ज मतदाताओं के नामों की सूची का आज से बीएलओ करेंगे वाचन. नये मतदाता फार्म-6 में दे सकेंगे मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिये आवेदन.
1
/
42
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
बहोरीबंद मे हर्ष उल्लास के साथ निकाला गया था दशहरा चल समारोह
जगह जगह हुआ हवन एवं भंडारे कार्यक्रम
तिगवा में विशाल दंगल का आयोजन 1225 कलसो की निकाली विशाल शोभा यात्रा
1
/
42








