जबलपुर, जिले में पंचायतों के उपनिर्वाचन वर्ष 2025 (उत्तरार्द्ध) में ग्राम पंचायत के सरपंच एवं पंच के रिक्त पदों के निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन सोमवार 8 दिसम्बर को सुबह 10.30 बजे किया जाएगा। निर्वाचन की सूचना के प्रकाशन के साथ ही अभ्यर्थियों से नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया भी शुरू हो जायेगी। नाम निर्देशन पत्र शनिवार को भी प्राप्त किये जायेंगे। नाम निर्देशन पत्र 15 दिसम्बर की दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत किये जा सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की है। जनपद पंचायत जबलपुर में सरपंच एवं पंच के रिक्त पदों के निर्वाचन हेतु तहसीलदार जबलपुर को रिटर्निंग अधिकारी एवं नायब तहसीलदार बरगी को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार जनपद पंचायत सिहोरा, मझौली, पाटन, शहपुरा एवं जनपद पंचायत कुण्डम में पंच एवं सरपंचों के रिक्त पदों के निर्वाचन के लिए संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार को रिटर्निंग अधिकारी एवं नायब तहसीलदार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय स्थानीय निर्वाचन से प्राप्त जानकारी के अनुसार जबलपुर जिले में पंचायतों के उप-निर्वाचन 2025 उत्तरार्द्ध में सरपंच के 2 रिक्त पद – पाटन जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत मादा एवं सिहोरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बुधुआ – के लिए तथा पंचों के 172 रिक्त पदों पर निर्वाचन होगा। पंच के रिक्त पदों में कुंडम जनपद पंचायत में एक, जबलपुर, शहपुरा और सिहोरा में दो- दो, मझौली में 5 एवं पाटन जनपद पंचायत में 160 रिक्त पद शामिल हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय स्थानीय निर्वाचन के अनुसार सरपंच और पंच के रिक्त पदों के निर्वाचन की
सूचना का प्रकाशन संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा 8 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे की जायेगी। निर्वाचन की सूचना के साथ ही पदों के आरक्षण की स्थिति एवं मतदान केंद्रों की सूची भी प्रकाशित की जायेगी। निर्वाचन की सूचना प्रकाशन के तुरंत बाद से नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अभ्यर्थियों द्वारा 15 दिसंबर की दोपहर 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र रिटर्निंग अधिकारी को जमा किए जा सकेंगे।
प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 16 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे से होगी तथा 18 दिसंबर की दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। नाम वापसी के तुरंत बाद निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची तैयार की जाएगी और प्रतीक चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। आवश्यक हुआ तो मतदान 29 दिसंबर की सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। सरपंच पद के चुनाव के लिये मतदान ईवीएम से होगा तथा पंच के पदों के लिए मतदान मतपत्रों से कराया जाएगा। मतदान केंद्रों पर की जाने वाली मतगणना (केवल पंच पद के लिए) मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद की जाएगी। जबकि सरपंच पद की ईवीएम से की जाने वाली मतगणना 2 जनवरी सुबह 8 बजे से होगी। पंच पद की मतदान केंद्र पर की गई मतगणना का सारणीकरण एवं निर्वाचन के परिणाम की घोषणा 5 जनवरी को सुबह 10.30 बजे से की जायेगी। वहीं, सरपंच पद के लिये मतों का सारणीकरण एवं परिणाम की घोषणा 2 जनवरी को सुबह 10.30 बजे से होगी।
सरपंच एवं पंचों के रिक्त पदों के निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन आज. रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त. जिले में सरपंच के दो और पंच के 172 रिक्त पदों पर होगा चुनाव.
1
/
42
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
बहोरीबंद मे हर्ष उल्लास के साथ निकाला गया था दशहरा चल समारोह
जगह जगह हुआ हवन एवं भंडारे कार्यक्रम
तिगवा में विशाल दंगल का आयोजन 1225 कलसो की निकाली विशाल शोभा यात्रा
1
/
42








