कटनी – प्राकृतिक, औषधीय और बागवानी फसलों की खेती को प्रोत्साहित करने के संबंध में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा अधिकारियों को दिए निर्देशों के बाद जिले के ढीमरखेड़ा और बडवारा क्षेत्र के करीब 300 किसानों ने खेती-किसानी के नए तरीकों को अपनाकर हल्दी,अदरक, अश्वगंधा और तुलसी की खेती में हाथ आजमाया है। इनकी अच्छी खासी मात्रा में उपज होने की संभावना है। डाबर इंडिया लिमिटेड और महाराष्ट्र बेस्ड सुहाना मसाला जैसी कई बड़ी कंपनियां जिले के इन उत्पादों को खरीदने के प्रति दिलचस्पी जाहिर की है।किसानों को इन उत्पादों का बेहतर दाम दिलाने और अन्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए एफपीओ संगम बीडी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी बनाई गई है।जो नीमच मंडी,डाबर इंडिया लिमिटेड और सुहाना मसाला जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रबंधन से यहां के उत्पादों को अच्छी कीमत देने के संबंध में लगातार बातचीत कर रहे हैं।पर्यावरणविद् एवं मानव जीवन विकास समिति के सचिव निर्भय सिंह ने बताया कि राज्य शासन के कृषि विभाग के आत्मा, नाबार्ड के नानबाडी और मानव जीवन विकास समिति द्वारा 300 कृषकों को अश्वगंधा,अदरक,हल्दी और तुलसी के निःशुल्क बीज देकर खेती के लिए प्रोत्साहित किया। बीते साल भी किसानों को अश्वगंधा के निःशुल्क बीज दिए गए थे और किसानों ने करीब 25 एकड़ में अश्वगंधा की खेती भी की थी।इसे नीमच क़ृषि उपज मंडी में 25 हजार रुपए में बेंचा गया। जिसका सीधा लाभ उत्पादक किसानों को हुआ।एक अनुमान के मुताबिक इन सभी किसानों को मिलाकर करीब 500 से 600 क्विंटल अदरक, 1500 से 1600 क्विंटल हल्दी और करीब 100 किलो तक तुलसी की उपज होना संभावित है। इसके अलावा अश्वगंधा की भी इस साल अच्छी उपज है। पर्यावरणविद् श्री सिंह ने बताया कि नाबार्ड के टीडीएफ फंड के अंतर्गत नानबाड़ी परियोजना के तहत ढीमरखेड़ा विकासखंड के 8 गांव क्रमशः कोठी, हर्रई, सगौना, सिवनी, दैगवां, दियागढ़, उमरपानी और छाहर सहित बडवारा के गांवों में भी अश्वगंधा, हल्दी,अदरक और तुलसी की खेती की जा रही है।सचिव निर्भय सिंह बताते हैं कि परंपरागत खेती से हटकर अश्वगंधा, हल्दी,अदरक और तुलसी की खेती के लिए शुरुआती दौर में ग्रामीणों और किसानों के मन में हिचक और कई तरह की आशंकाएं रहीं। लेकिन इस साल करके देख लेते है, अगर सफलता नहीं मिली तो अगले साल परंपरागत खेती ही करेंगे। लेकिन वही किसान अब कह रहे हैं कि खेती के नये तरीकों को अपनाने का अनुभव शानदार रहा है। अब आगे साल भी हम सब और बड़े रकवे में इसकी खेती करेंगे।
ढीमरखेड़ा और बड़वारा क्षेत्र के करीब 300 किसानों ने किया हल्दी,अदरक,अश्वगंधा और तुलसी की खेती डाबर इंडिया लिमिटेड और सुहाना मसाला जैसी कई बड़ी कंपनियों ने उत्पादों को खरीदने में दिखाई रूचि
1
/
42
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
बहोरीबंद मे हर्ष उल्लास के साथ निकाला गया था दशहरा चल समारोह
जगह जगह हुआ हवन एवं भंडारे कार्यक्रम
तिगवा में विशाल दंगल का आयोजन 1225 कलसो की निकाली विशाल शोभा यात्रा
1
/
42









