Home इंदौर बीएलओ कर रहे घर-घर सत्यापन के दौरान अनुपस्थित मिले मतदाताओं की सूची...

बीएलओ कर रहे घर-घर सत्यापन के दौरान अनुपस्थित मिले मतदाताओं की सूची का वाचन. ताकि, एक भी मतदाता सूची में शामिल होने से न रहे.

16
0

जबलपुर,  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत जबलपुर जिले के सभी आठ विधानसभा क्षेत्र के शत-प्रतिशत मतदाताओं के गणना पत्रकों का डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा हो जाने के बाद अब ऐसे मतदाताओं की तलाश की जा रही है, जिनके गणना प्रपत्र अभी तक प्राप्त नहीं हो सके हैं और इस वजह से उनके नाम अनुपस्थित या स्थानान्तरित मतदाताओं की सूची में शामिल हो गए हैं।
बीएलओ द्वारा अपने मतदान केंद्रों पर एएसडीआर श्रेणी के इन मतदाताओं के नामों का वाचन किया जा रहा है, ताकि ऐसा कोई भी मतदाता जो क्षेत्र में है, लेकिन किसी कारणवश अभी तक गणना प्रपत्र नहीं भरकर वापस नहीं कर सका है, उसके बारे में सूचित किया जा सके और ऐसा मतदाता अपना गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को सौंप सके। जिला निवार्चन कार्यालय से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार एएसडीआर सूची के वाचन से इस श्रेणी में शामिल मतदाताओं की संख्या में कुछ कमी भी आई है। जिले के 19 लाख 25 हजार 472 मतदाताओं में से अब ऐसे मतदाताओं की संख्या 2 लाख 60 हजार 591 हो गई है जिनके गणना प्रपत्र प्राप्‍त नहीं हुए हैं या अनकलेक्टेबल हैं। इन मतदाताओं में 51 हजार 004 मृत, 75 हजार 895 अनुपस्थित, 1 लाख 18 हजार 303 स्‍थाई तौर पर स्‍थानांतरित मतदाता भी शामिल है। गणना प्रपत्र प्राप्‍त नहीं होने पर ऐसेमतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाये जा सकते हैं।
जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार जिन मतदाताओं के गणना प्रपत्र नहीं भरे हैं, उनके लिये अभी भी दो दिन और शेष हैं। ऐसे मतदाता 10 और 11 दिसम्‍बर को अपने बीएलओ को गणना प्रपत्र भरकर सौंप सकते हैं, अन्‍यथा उनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं किया जा सकेगा। जिला निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक जिन मतदाताओं के गणना प्रपत्र डिजिटाइज्ड किये जा चुके हैं, उनमें ऐसे मतदाताओं की संख्या में भी कमी आई है जिनकी 2003 की मतदाता सूची से मेपिंग नहीं हो सकी है। अब अभी तक की स्थिति में नों मेपिंग वाले मतदाताओं की संख्या जिनके 1 लाख 07 हजार
638 रह गई है। नो मेपिंग वाले मतदाताओं को 2003 की मतदाता सूची से मेप करने लगातार किये जा रहे प्रयासों से इनकी संख्या में और भी कमी आ सकती है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ऐसे मतदाता (अनुपस्थित, स्‍थानांतरित, मृत और रिपिटेड) जिनके गणना प्रपत्र अभी तक प्राप्त नहीं हुये हैं, उनमें विधानसभा क्षेत्र पाटन के 21 हजार 552, बरगी के 24 हजार 340, जबलपुर पूर्व के 50 हजार 674, जबलपुर उत्‍तर में 26 हजार 835, जबलपुर केंट में 41 हजार 378, जबलपुर पश्चिम 46 हजार 480, पनागर 30 हजार 844 एवं सिहोरा विधानसभा क्षेत्र के 18 हजार 488 मतदाता शामिल हैं। एएसडीआर श्रेणी के ये मतदाता जिले के कुल
मतदाताओं का 13.53 प्रतिशत हैं।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here