जबलपुर,जिले में अभी तक 404 किसानों से समर्थन मूल्य पर 34 हजार 834.70 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। इन किसानों से 31 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान की खरीदी की गई है। किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदने जिले में 84 उपार्जन केन्द्र स्थापित किये गये हैं। कलेक्टर कार्यालय की खाद्य शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान का विक्रय करने 55 हजार 091 किसानों द्वारा 88 हजार 858 हेक्टेयर रकबे का पंजीयन कराया
गया है।अभी तक 12 हजार 019 किसानों द्वारा स्लॉट बुक किये जा चुके हैं। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार किसानों की सुविधा के लिहाज से सभी जरूरी व्यवस्थायें की गई हैं। उपार्जन पर निगरानी के लिये प्रत्येक खरीदी केंद्र पर एक नोडल अधिकारी को भी तैनात किया गया है। कलेक्टर स्वयं प्रतिदिन उपार्जन की स्थिति पर नजर रखे हुये हैं और रोज शाम समीक्षा भी कर रहे हैं। कलेक्टर कार्यालय की खाद्य शाखा ने किसानों से स्लॉट बुक कर ही तथा उतनी ही मात्रा में अपनी उपज
खरीदी केंद्रों पर लाने का आग्रह किया गया है, जितनी मात्रा के लिए स्लॉट बुक किया गया है। ताकि, उन्हें किसी तरह की असुविधा न हो।
अभी तक 404 किसानों से 34 हजार 834 क्विंटल धान का उपार्जन . 12 हजार किसानों ने किये स्लॉट बुक.
1
/
42
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
बहोरीबंद मे हर्ष उल्लास के साथ निकाला गया था दशहरा चल समारोह
जगह जगह हुआ हवन एवं भंडारे कार्यक्रम
तिगवा में विशाल दंगल का आयोजन 1225 कलसो की निकाली विशाल शोभा यात्रा
1
/
42








