Home इंदौर ओव्‍हरलोडेड डम्‍परों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश शिक्षा परिसरों के...

ओव्‍हरलोडेड डम्‍परों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश शिक्षा परिसरों के आसपास नशा के अवैध कारोबार में लिप्‍त व्‍यक्तियों की होगी सघन जांच शराब पीकर वाहन चलाने वालों के होंगे लायसेंस निलंबित कलेक्‍टर श्री तिवारी की अध्‍यक्षता में आयोजित जिला स्‍तरीय एनकॉर्ड समिति और जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्‍टर के निर्देश ड्रग इंस्‍पेक्‍टर को दो दिन का वेतन काटने के कलेक्‍टर ने दिये निर्देश

28
0

कटनी  ओव्‍हरलोडेड डम्‍परों के विरूद्ध सख्‍त कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय और स्‍कूल, कॉलेजों के परिसर के आस-पास 100 मीटर के दायरे में पान-गुटका व नशीली दवाओं की दुकानों की जांच कर हटाने की कार्यवाही की जाय। कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने यह निर्देश मंगलवार को कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्‍तरीय एनकॉर्ड समिति और जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्‍यक्षता करते हुये अधिकारियों को दिये। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्‍वकर्मा, नगर निगम आयुक्‍त सुश्री तपस्‍या परिहार, सीएमएचओ डॉ. राज सिंह ठाकुर और यातायात निरीक्षक श्री राहुल पाण्‍डेय, सीजीएसटी के सुप्रिटेंडेंट दयाशंकर सिंह और आरटीओ संतोष पाल और कार्यपालन यंत्री पीडब्‍ल्‍यूडी शारदा सिंह मौजूद रहे।कलेक्‍टर श्री तिवारी ने आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्‍त भागीदारी से अभियान चलाकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध लायसेंस निरस्‍त करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये।बैठक में स्‍कूल कॉलेजों में नशीली दवाओं के दुष्‍प्रभाव के प्रति जागरूक करने स्‍वास्‍थ्‍य, पुलिस और शिक्षा विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाने और जिले में संचालित मेडिकल स्‍टोर्स में प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री को रोकने सघन जांच करने के निर्देश कलेक्‍टर ने दिये। इस दौरान बैठक से अनुपस्थित ड्रग इंस्‍पेक्‍टर मनीषा धुर्वे की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुये कलेक्‍टर श्री तिवारी ने इनका 2 दिन का वेतन काटने के निर्देश सीएमएचओ को दिये।कलेक्‍टर ने कहा कि युवा पीढ़ी को खोखला करने के षडयंत्र में लगे तत्‍वों के विरूद्ध ठोस और कारगर कार्यवाही करने के लिये पुख्‍ता सूचना तंत्र हो, ताकि नशे के अवैध कारोबार में लिप्‍त लोगों के विरूद्ध ठोस और प्रभावी कार्यवाही की जा सके।

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

  सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मा‍इनिंग विभाग और आरटीओ के द्वारा संयुक्‍त कार्यवाही कर ओव्‍हरलोडेड वाहनों पर कार्यवाही करने और ई-रिक्‍शा और ऑटो चालाकों का सत्‍यापन और उनके वाहनों का परीक्षण कराने के निर्देश दिये।कलेक्‍टर श्री तिवारी ने जबलपुर की तर्ज पर मुड़वारा एवं कटनी जक्‍शन के रेलवे स्‍टेशनों पर प्रीपेड बूथ की योजना पर अमल करने की बात कही। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्‍वकर्मा ने कहा कि जिले में संचालित सभी फैक्ट्रियों में नो हेलमेट-नो अटेंडेंस का नियम लागू हो। इस पर कलेक्‍टर ने महाप्रबंधक उद्योग को फैक्ट्री संचालकों से चर्चा करने के निर्देश दिये। राष्‍ट्रीय राजमार्ग पीरबाबा बाईपास से अतिक्रमण हटाकर सुगम यातायात व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करने पर कलेक्‍टर श्री तिवारी ने नगर निगम और यातायात पुलिस की सराहना की।इस दौरान आशीष तरियाल, मैनेजर एनएचएआई, मनीष साहू मध्‍यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण, राजेश अग्रहरी जिला शिक्षा अधिकारी, अभिलाष बिठोलिया सहायक प्रबंधक एमपीआरडीसी भी मौजूद रहे।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here