Home इंदौर जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 42 हजार मीट्रिक टन से...

जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 42 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान उपार्जित अब तक 4 हजार 580 कृषकों से उपार्जित की जा चुकी है धान कृषकों को किया गया 47 लाख रुपये का भुगतान

24
0

कटनी  – खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले में 1 दिसंबर से समर्थन मूल्य पर शुरू हुये धान उपार्जन में गुरूवार 10 दिसंबर तक कुल 4 हजार 580 कृषकों से अब तक 42 हजार 380  मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है। जिले में अब तक 38 हजार 986 कृषकों द्वारा स्लॉट की बुकिंग की जा चुकी है तथा 6 हजार 358 मीट्रिक टन के स्वीकृति पत्रक भी जारी किये जा चुके है। सा‍थ ही अब तक कृषकों को उपार्जित धान का 47 लाख रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है।

धान उपार्जन में ढीमरखेड़ा अग्रणी

          जिले में अब तक समर्थन मूल्य पर हुए धान उपार्जन के मामले में तहसील ढीमरखेड़ा अग्रणी है। यहां अब तक की स्थिति में कुल 1106 किसानों से 8 हजार 142 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है। जबकि दूसरे नंबर पर तहसील बड़वारा में 822 किसानों से 7 हजार 774 मीट्रिक टन धान समर्थन मूल्य पर उपार्जित की जा चुकी है।इसी प्रकार बहोरीबंद तहसील में अब तक 783 किसानों से 7 हजार 645 मीट्रिक टन धान उपार्जित की गई है। जबकि विजयराघवगढ़ तहसील में 620 कृषकों से 5 हजार 819 मीट्रिक टन धान उपार्जित की जा चुकी है। रीठी तहसील में अब तक की स्थिति में 357 किसानों से 3 हजार 955 मीट्रिक टन धान उपार्जित की गई है। वहीं बरही तहसील में 340 किसानों से 3 हजार 714 मीट्रिक टन धान उपार्जित की जा चुकी है।इसके अलावा कटनी नगर तहसील में 272 किसानों से 2 हजार 598 मीट्रिक टन तथा स्लीमनाबाद तहसील में 280 किसानों से 2 हजार 733 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। कलेक्टर श्री तिवारी ने धान उपार्जन कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों को धान उपार्जन केन्द्रों में तिरपाल, पन्नी सहित अन्य समस्त आवश्यक इंतजाम पुख्ता रखनें के निर्देश दिए है। इसके अलावा कलेक्टर ने खरीदी केन्द्र प्रभारियों और इस कार्य से संबंधित सभी अधिकारियों को दो टूक लहजे मे निर्देशित किया है कि किसानों के हित से जुड़े मामले में किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here