Home इंदौर सिंगौड़ी के गोदाम से 3 हजार 568 बोरी धान जब्‍त कलेक्‍टर...

सिंगौड़ी के गोदाम से 3 हजार 568 बोरी धान जब्‍त कलेक्‍टर के निर्देश पर संयुक्‍त जांच दल द्वारा सतत कार्यवाही जारी

30
0

कटनी- जिले में समर्थन मूल्‍य पर जारी धान खरीदी के बीच अनुचित लाभ लेने की मंशा रखने वाले तथा धान के अवैध भंडारण एवं परिवहन के विरूद्ध कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी द्वारा गठित संयुक्‍त जांच दल लगातार कार्यवाही की जा रही है।

          इसी क्रम में बुधवार को विजयराघवगढ़ तहसील के तहसीलदार आशीष चतुर्वेदी और हल्‍का पटवारी मनोज पाण्‍डेय ने ग्राम सिंगौड़ी निवासी विजय गुप्‍ता पिता लल्‍लूलाल गुप्‍ता के गोदाम से 3 हजार 568 बोरी धान जब्‍त की गई। गोदाम के स्‍टॉक का भौतिक सत्यापन के दौरान गोदाम में 3 हजार 188 बोरी एवं 380 बोरी पुरानी खराब अंकुरित धान पाई गई। धान को जब्‍त करने के बाद गोदाम मालिक विजय गुप्‍ता की सुपुर्दगी में दिया जाकर निर्देशित किया गया कि बिना सक्षम अधिकारी के आदेश के धान का परिवहन एवं विक्रय न किया जाय।

          गोदाम मालिक से धान के वैध दस्‍तावेज एवं अभिलेखों की मांग की गई है। साथ ही गोदाम मालिक को धान उपार्जन अवधि 20 जनवरी तक व्यापक पैमाने पर भंडारित धान के निकासी पर रोक लगाये जाने वाले कलेक्‍टर श्री तिवारी द्वारा जारी आदेश की भी जानकारी दी गई।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here