Home इंदौर बालाघाट में धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण: संभागायुक्त द्वारा धान उपार्जन व्यवस्था...

बालाघाट में धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण: संभागायुक्त द्वारा धान उपार्जन व्यवस्था की समीक्षा उपार्जन प्रक्रिया सुव्यवस्थित तरीके से संचालित हो – संभागायुक्त श्री धनंजय सिंह

25
0

जबलपुर,संभागायुक्त श्री धनंजय सिंह ने आज बालाघाट जिले के ग्राम मानेगांव स्थित सहकारी समिति पायली के गोदाम स्तर पर बनाए गए धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर धान बेचने पहुंचे किसानों से चर्चा कर धान उपार्जन प्रक्रिया का जायजा लिया। साथ ही किसानों से उनके रकबे, उत्पादन और पंजीयन की स्थिति जानी। संभागायुक्त श्री सिंह ने निरीक्षण के दौरान मौके पर तौल कांटे पर धान की तौल भी कराई।उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि शासन की नीति और नियमों के अनुसार उपार्जन सुनिश्चित की जाए। खरीदी के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। संभागायुक्त ने कहा कि गोदाम में संग्रहित धान का नियमित सत्यापन किया जाए। उन्होंने उपार्जन प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित रूप से करने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here