कटनी – गोदामों में अवैध रूप से भंडारित धान के भौतिक सत्यापन करने के संबंध में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा दिये गये निर्देश के पालन में गुरूवार को संयुक्त जांच दल ने स्लीमनाबाद तहसील के ग्राम भूला और ग्राम टिकरिया के गोदामों का औचक निरीक्षण कर 5 हजार 500 बोरियों में रखी करीब 2 हजार 200 क्विंटल धान जब्त किया। जिला प्रशासन द्वारा की गई यह अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही है।कलेक्टर श्री तिवारी के निर्देश पर गठित खाद्य, राजस्व एवं कृषि उपज मंडी के संयुक्त जांच दल ने स्लीमनाबाद तहसील के ग्राम भूला स्थित असाटी कृषि केन्द्र की जांच की। इस दौरान दुकान के भीतर गोदाम में 3 हजार बोरी धान का भंडारण पाया गया। जिसको जब्त कर इस धान के परिवहन एवं निकासी पर 20 जनवरी प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बाद जांच दल ग्राम टिकरिया पहुंचा। जहां विकास असाटी के द्वारा कृषि हेतु लिये गये खेत में लगभग 2 हजार 500 बोरी धान का भंडारण पाया गया। इस भंडारित धान के संबंध में कोई भी दस्तावेज और अभिलेख विकास असाटी द्वारा प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसलिये इस धान को भी जब्त कर इसकी निकासी पर रोक लगाते हुये श्री असाटी के सुपुर्द नामे में सौंपा गया।जांच दल में जिला आपूर्ति अधिकारी सज्जन सिंह परिहार, सहायक आपूर्ति अधिकारी पियूष शुक्ला, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी यज्ञदत्त त्रिपाठी, मध्यप्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक देवेन्द्र तिवारी व कृषि उपज मंडी से अभय दुबे शामिल रहे।बताते चलें कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने के काफी पहले से ही कलेक्टर श्री तिवारी के निर्देश पर जिले में धान के अवैध परिवहन और भंडारण पर कड़ी नजर रखी जा रही है और कार्रवाईयां भी की गई हैं। खाद्य, राजस्व और कृषि उपज मंडी के अधिकारियों के संयुक्त दल द्वारा यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।
गोदाम में अवैध रूप से भंडारित साढ़े 5 हजार बोरियों में रखी 2200 क्विंटल धान जब्त कलेक्टर श्री तिवारी के निर्देश पर जिले में हुई अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही
1
/
42
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
बहोरीबंद मे हर्ष उल्लास के साथ निकाला गया था दशहरा चल समारोह
जगह जगह हुआ हवन एवं भंडारे कार्यक्रम
तिगवा में विशाल दंगल का आयोजन 1225 कलसो की निकाली विशाल शोभा यात्रा
1
/
42








