Home इंदौर महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति छात्राओं को किया...

महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति छात्राओं को किया गया जागरूक

24
0

कटनी – महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता लाने एवं जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विद्यालयों में बाल विवाह रोकथाम एवं बालिका अधिकार पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बाल विवाह रोकथाम एवं बालिका अधिकार पर किया गया जागरूक

          विकासखंड बड़वारा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी श्री इंद्र कुमार साहू ने छात्रों एवं शिक्षकों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के बारे में जानकारी दी। जबकि पर्यवेक्षक अर्पिता तिवारी एवं प्रियंका पाण्डेय द्वारा छात्रों को महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों की जानकारी दी गई।

महिला सम्बन्धित अधिनियमों से छात्राओं को कराया अवगत

          इसी प्रकार विकासखंड विजयराघवगढ़ में शासकीय मॉडल स्कूल विजयराघवगढ़ में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान एवं जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। परियोजना अधिकारी श्री संतोष अग्रवाल द्वारा छात्राओं को महिला एवं बालिका से सम्बन्धित अधिनियमों एवं अधिकारों, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम एवं वन स्टॉप सेंटर की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक श्रीमती संध्‍या शुक्‍ला, श्रीमती कलावती गौतम, श्रीमती मीना तिवारी, श्रीमती स्‍वेता शर्मा, शिक्षक की उपस्थिति रही।

बालिकाओं को दिये सुरक्षा के टिप्स

          विकासखंड ढीमरखेड़ा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढीमरखेड़ा में छात्राओं की सुरक्षा पर केंद्रित प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भावना साहू द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा सम्बन्धित महत्वपूर्ण टिप्स दिये गये। उन्होंने छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम 2012 एवं आपातकालीन सहायता नंबर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 एवं एकीकृत आपातकालीन रिस्पांस नंबर 112 के बारे में बताया।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here