Home इंदौर जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 60 हजार मीट्रिक टन से...

जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 60 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान उपार्जित अब तक 6 हजार 568 कृषकों से उपार्जित की जा चुकी है धान कृषकों को किया गया 11.31 करोड़ रुपये का भुगतान

30
0

कटनी – खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले में 1 दिसंबर से समर्थन मूल्य पर शुरू हुये धान उपार्जन में गुरूवार 11 दिसंबर तक कुल 6 हजार 568 कृषकों से अब तक 60 हजार 164 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है। जिले में अब तक 41 हजार 291 कृषकों द्वारा स्लॉट की बुकिंग की जा चुकी है तथा 13 हजार 510 मीट्रिक टन के स्वीकृति पत्रक भी जारी किये जा चुके है। सा‍थ ही अब तक कृषकों को उपार्जित धान का 11.31 रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है।

धान उपार्जन में बहोरीबंद अग्रणी

          जिले में अब तक समर्थन मूल्य पर हुए धान उपार्जन के मामले में तहसील बहोरीबंद अग्रणी है। यहां अब तक की स्थिति में कुल 1273 किसानों से 12 हजार 210 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है। जबकि दूसरे नंबर पर तहसील ढ़ीमरखेड़ा में 1476 किसानों से 10 हजार 792 मीट्रिक टन धान समर्थन मूल्य पर उपार्जित की जा चुकी है।

          इसी प्रकार बड़वारा तहसील में अब तक 1076 किसानों से 9 हजार 839 मीट्रिक टन धान उपार्जित की गई है। जबकि विजयराघवगढ़ तहसील में 820 कृषकों से 7 हजार 573 मीट्रिक टन धान उपार्जित की जा चुकी है। रीठी तहसील में अब तक की स्थिति में 568 किसानों से 5 हजार 938 मीट्रिक टन धान उपार्जित की गई है। वहीं बरही तहसील में 483 किसानों से 5 हजार 357 मीट्रिक टन धान उपार्जित की जा चुकी है।

          इसके अलावा स्लीमनाबाद तहसील में 436 किसानों से 4 हजार 353 मीट्रिक टन धान तथा कटनी ग्रामीण एवं नगर तहसील में 436 किसानों से 4 हजार 102 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

          कलेक्टर श्री तिवारी ने धान उपार्जन कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों को धान उपार्जन केन्द्रों में तिरपाल, पन्नी सहित अन्य समस्त आवश्यक इंतजाम पुख्ता रखनें के निर्देश दिए है। इसके अलावा कलेक्टर ने खरीदी केन्द्र प्रभारियों और इस कार्य से संबंधित सभी अधिकारियों को दो टूक लहजे मे निर्देशित किया है कि किसानों के हित से जुड़े मामले में किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here